नई दिल्ली। सिनेमाघरों में इन दिनों हॉरर कॉमेडी फिल्म से लेकर स्पाई थ्रिलर और रोमांटिक एक्शन मूवी दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए मौजूद हैं। इनमें से कुछ जहां नई रिलीज हैं तो कई कुछ हफ्तों पुरानी हैं। वहीं सोमवार को बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करे तो वीकडेज होने के चलते सभी फिल्मों की कमाई में मंदी देखी गई। हालांकि फिर भी अक्षय कुमार की भूत बंगला ने अपने पहले मंडे को सबसे ज्यादा कमाई की है। चलिए यहां धुरंधर 2 से डकैत और वाझा 2 तक की मंडे की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट जान लेते हैं।
भूत बंगला ने कितनी की मंडे को कमाई?
अक्षय कुमार की भूत बंगला ने अच्छी शुरुआत के बाद ओपनिंग वीकेंड पर भी धमाकेदार कमाई की। हालांकि पहले मंडे टेस्ट में ये मंदी पड़ गई। बता दे की सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक चौथे दिन, भूत बंगला ने 10984 शो में 6.75 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की भारत में नेट कमाई 64.75 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन 77.34 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं विदेशों में, फिल्म ने चौथे दिन 2.50 करोड़ कमाए हैं जिससे इसका कुल विदेशी ग्रॉस कलेक्शन अब 29.00 करोड़ हो गया हैय इसके साथ ही फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 106.34 करोड़ हो गया है।
धुरंधर 2 5वें मंडे कितनी की कमाई?
धुरंधर 2 धमाकेदार परफॉर्म करने के बाद अब पांचवें हफ्ते में हैं। इसने पांचवें वीकेंड पर नई रिलीज भूत बंगला के आगे जबरदस्त कमाई की थी। वहीं फिल्म के 33वें दिन यानी 5वें मंडे के कलेक्शन की बात करें तो इसने घरेलू बाजार में 3672 शो में 1.62 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। इसी के साथ फिल्म का 33 दिनों का भारत मेंनेट कलेक्शन 1117.29 करोड़ हो गया है जबकि कुल ग्रॉस कलेक्शन 1337.46 करोड़ है। वहीं ओवरसीज में इस फिल्म ने 33वें दिन 0.40 करोड़ कमाए हैं जिससे इसका कुल विदेशी ग्रॉस कलेक्शन अब 421.50 करोड़ हो गया है। इन सबके बीच फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 758.96 करोड़ हो गया है।
डकैत ने दूसरे मंडे कितना किया कलेक्शन?
पहले हफ्ते में ठीक ठाक कमाई करने के बाद डकैत की बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस में दूसरे वीक में काफी गिरावट आई है। ग्यारहवें दिन, आदिवी शेष और मृणाल ठाकुर स्टारर इस फिल्म के कलेक्शन में 72.6% की गिरावट दर्ज की गई।
सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक 11वें दिन ‘डकैत’ ने 1108 शो में 0.40 करोड़ की नेट कमाई की इसके साथ ही फिल्म का भारत में 11 दिनो का नेट कलेक्शन 32.46 करोड़ और ग्रॉस 37.76 करोड़ रुपये हो गया है। वही विदेशों में फिल्म ने कुल 13.30 करोड़ का ग्रॉल कलेक्शन किया है जिससे इसकी वर्ल्डवाइड कमाई 51.06 करोड़ हो गई है।
Trending
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल
- बलौदा बाजार: सुकली गांव में मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत, जहर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका
- नौकरी का झांसा देकर रूस में फंसाए गए छत्तीसगढ़ के दो युवक: ड्रग्स के झूठे केस में फंसाकर रूसी सेना में भर्ती होने का दबाव, परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार
- तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त


