नई दिल्ली। ‘द केरल स्टोरी 2’ यह साबित कर रही है कि रेलिवेंट कंटेंट कभी निराश नहीं करते! अपने कॉनट्रोवर्शियल सब्जेक्ट के बावजूद ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार परफॉर्म कर रही है। उल्का गुप्ता स्टारर इस सोशल ड्रामा ने अपने पहले 10 दिनों में शानदार परफॉर्म करते हुए न केवल अपनी पूरी लागत वसूल कर ली है बल्कि अब ये प्रॉफिट भी कमा रही है। इसी के साथ जान लेते हैं कि इस फिल्म ने रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे मंडे को कितना कलेक्शन किया है?
‘द केरल स्टोरी 2’ ने 10वें दिन कितना किया कलेक्शन?
‘द केरल स्टोरी 2’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है। हालांकि कानूनी मुश्किलों से निकलने के बाद ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसने महज 75 लाख से खाता खोला था। हालांकि इसके बाद दूसरे दिन से इस फिल्म ने रफ्तार बढ़ाई और पहले हफ्ते में इसका कलेक्शन 22.34 करोड़ रुपये रहा। इसके बाद इस फिल्म ने 8वें दिन 2.7 करोड़ कमाए। फिर 9वें दिन फिल्म का कलेक्शन 3.75 करोड़ रुपये रहा और 10वें दिन की कमाई 3.3 करोड़ रुपये रही। वहीं अब दूसरे मंडे को यानी 11वें दिन इसकी कमाई में गिरावट दर्ज की जा रही है।
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘द केरल स्टोरी 2’ ने रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे मंडे को 1.85 करोड़ रुपये कमाए हैं।
इसी के साथ इस फिल्म की 11 दिनों की कुल नेट कमाई 34.70 करोड़ रुपये हो गई है।
वहीं ‘द केरल स्टोरी 2’ का भारत में 11 दिनों का ग्रॉस कलेक्शन 40.61 करोड़ रुपये हो गया है।
केरल स्टोरी वर्सेस द केरल स्टोरी 2 की कमाई
ओरिजनल फिल्म की तुलना में सीक्वल का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन उतना शानदार नहीं है, फिर भी, बिना किसी बड़े स्टार के बनी इस फिल्म की कमाई शानदार है। ओरिजनल फिल्म हिट रही थी, जिसने 6.75 करोड़ रुपये की ओपनिंग की और कुल 220 करोड़ रुपये की कमाई की थी। द केरल स्टोरी 2 अपनी प्रीक्वल की तो बराबरी नहीं कर पाई है लेकिन उम्मीद है कि ये सेफ जोन में पहुंच जाएगी और हिट का टैग हासिल कर ही लेगी क्योंकि ये 28 करोड़ के कंट्रोल बजट में बनी है जो ये पहले ही वसूल कर चुकी है।
द केरल स्टोरी 2 ने कितना कमाया मुनाफा?
28 करोड़ के सीमित बजट में बनी इस फिल्म ने अपनी लागत वसूल कर ली है और निर्माताओं को मुनाफा देना शुरू कर दिया है। फिलहाल, इसने 17 फीसदी से ज्यादा मुनाफा कमा लियाया है और 2026 में बॉलीवुड की दूसरी सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म बन गई है। वहीं अब इसे बॉर्डर 2 के 31.5% मुनाफे को पछाड़कर आगे निकलने के लिए कुल 36.82 करोड़ रुपये कमाने होंगे। फिलहाल, यह अपने लक्ष्य से लगभग 3 करोड़ रुपये पीछे है। उम्मीद है कि मंगलवार तक फिल्म ये उपलब्धि भी हासिल कर लेगी।
Trending
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल
- बलौदा बाजार: सुकली गांव में मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत, जहर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका
- नौकरी का झांसा देकर रूस में फंसाए गए छत्तीसगढ़ के दो युवक: ड्रग्स के झूठे केस में फंसाकर रूसी सेना में भर्ती होने का दबाव, परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार
- तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त


