खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। जिले में सुरक्षा बलों ने माओवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। संयुक्त कार्रवाई में माओवादियों के पुराने ठिकानों और डंपों से 65.52 लाख नकद, भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक सामग्री तथा दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद की गई हैं। यह कार्रवाई बीजापुर पुलिस, डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा एवं सीआरपीएफ के संयुक्त दल द्वारा की गई। पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि केंद्र एवं राज्य शासन की मंशा के अनुरूप जिले को नक्सलमुक्त बनाने के लिए लगातार सघन सर्चिंग और एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया जा रहा है। ग्रामीणों के सहयोग और मजबूत आसूचना तंत्र के आधार पर जंगलों में छिपाकर रखे गए माओवादी डंपों का पता लगाया गया, जहां से हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। संयुक्त अभियान में एलएमजी, एसएलआर, कार्बाइन, .303 रायफल सहित कुल 32 हथियार एवं बड़ी मात्रा में जिंदा कारतूस बरामद किए गए। बरामद सामग्री में बीजीएल लॉन्चर, पिस्टल, मैग्जीन और विस्फोटक उपकरण भी शामिल हैं। सुरक्षा बलों द्वारा विगत दिनों पामेड़ क्षेत्र के कवरगुट्टा जंगल और नेशनल पार्क एरिया से बरामद अमोनियम नाइट्रेट एवं यूरिया को सुरक्षा मानकों के तहत नष्ट किया गया।
अधिकारियों के अनुसार इस कार्रवाई से माओवादियों की लॉजिस्टिक सप्लाई, हथियार आपूर्ति तंत्र और आईईडी निर्माण क्षमता को गंभीर क्षति पहुंची है। वर्ष 2024 से अब तक जिले में संयुक्त अभियानों के दौरान 234 माओवादी मारे गए, 1192 गिरफ्तार किए गए तथा 1003 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। इसी अवधि में 517 हथियार, 1092 आईईडी तथा ₹20.08 करोड़ से अधिक की नकदी और सोना बरामद किया गया है।
पुलिस ने आम नागरिकों और ग्रामीणों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि, विस्फोटक सामग्री या संदिग्ध वस्तु की जानकारी तत्काल सुरक्षा बलों को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन


