खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। बीजापुर में जिला पंचायत को लेकर एक बड़ा विवाद सामने आया है। जिला पंचायत अध्यक्ष जानकी कोरसा, सदस्य कविता कोरम और जनपद उपाध्यक्ष जितेन्द्र ने जिला पंचायत सीईओ पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
जनप्रतिनिधियों का कहना है कि जनहित के मुद्दों को लेकर चर्चा करने पहुंचे सदस्यों के साथ सीईओ ने अभद्र व्यवहार किया और उन्हें चेम्बर से बाहर जाने के लिए कहा।इस पूरे मामले में नाराज जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर बीजापुर को ज्ञापन सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की है। वहीं, जिला पंचायत सीईओ नम्रता चौबे ने सभी आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद और निराधार बताया है।
जिला पंचायत बीजापुर विवादों में पहली बार नहीं इसके पूर्व भी तत्कालीन सीईओ के कार्यकाल में भी विवादों में रहा। अब जिला पंचायत अध्यक्ष जानकी कोरसा, सदस्य कविता कोरम और जनपद उपाध्यक्ष जितेन्द्र का आरोप है कि वे जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर सीईओ के चेम्बर पहुंचे थे। लेकिन वहां उनकी बात सुनने के बजाय सीईओ ने उन्हें चेम्बर से बाहर निकल जाने के लिए कह दिया। जनप्रतिनिधियों का कहना है कि यह न सिर्फ जनप्रतिनिधियों का अपमान है बल्कि जनता की आवाज को दबाने का प्रयास है। जिसको लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर बीजापुर को ज्ञापन सौंपकर उचित कार्रवाई की मांग की है। वही कविता कोरम ने जिला पंचायत सीईओ को माफी मांगने की बात रखी। अगर कोई कार्यवाही नहीं होता है आगे आंदोलन भी क्या जायेंगें। _ कविता कोरम जिला पंचायत सदस्य
वहीं जिला पंचायत सीईओ नम्रता चौबे ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि उनके ऊपर लगाए गए आरोप पूरी तरह बेबुनियाद और निराधार हैं। सीईओ का कहना है कि वे हमेशा नियमों और प्रक्रियाओं के तहत काम करती हैं और किसी के साथ अभद्र व्यवहार का सवाल ही नहीं उठता। पूरे मामले को गलत तरीके से पेश किया गया है। _ नम्रता चौबे जिला पंचायत सीईओ बीजापुर
Trending
- साय कैबिनेट के बड़े फैसले: औद्योगिक विकास, टैक्स रिफॉर्म्स और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को मिलेगी नई गति
- एस.डी.जी. 2.0 और ‘बस्तर अंजोर’ से विकसित छत्तीसगढ़ के विजन को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- छत्तीसगढ़ महाघोटाला: 3 साल से फरार कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल EOW की हिरासत में, बेटे से पूछताछ के बाद खुद पहुंचे दफ्तर
- छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ी पदोन्नति: 2013 बैच के 61 सब इंस्पेक्टर बने इंस्पेक्टर, DGP अरुण देव गौतम ने जारी किया आदेश
- सीएम हेल्पलाइन से समस्या का हुआ समाधान, महिला श्रमिक को मिला संशोधित श्रम कार्ड
- घने जंगलों को चीरकर कार्लाकोंटा पहुंचा विकास: आजादी के बाद पहली बार जले बिजली के बल्ब, 43 परिवारों की जिंदगी रोशन
- नारायणपुर में नक्सली डंप से 15 किलो वजनी आईईडी सहित हथियार बरामद
- आईटीआर में राजकीय पशु ‘वन भैंसा’ और दुर्लभ ‘हिमालयी गिद्ध’ की मौजूदगी ने जगाई नई उम्मीद


