खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। नगरनार पुलिस ने ओडिशा से रायपुर ले जाए जा रहे गांजा की तस्करी का खुलासा करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला के कब्जे से 4.667 किलोग्राम गांजा मिला है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 44 हजार रुपए बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, 26 जनवरी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम धनपुंजी मंडी नाका, एनएच-63 के पास एक महिला अपने पास गांजा रखकर रायपुर जाने वाली बस का इंतजार कर रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां बताए गए हुलिए की महिला सड़क किनारे नीले रंग का बैग लिए खड़ी मिली।
पुलिस टीम को देखकर महिला घबरा गई और भागने का प्रयास किया, जिसे महिला स्टाफ की मदद से घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में महिला ने अपना नाम सुमन पाल (40) बताया। ये उत्तरप्रदेश कानपुर के संजय गांधी नगर की रहने वाली है। तलाशी के दौरान महिला के बैग से दो पैकेट में भरा कुल 4.667 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। इसके अलावा दो मोबाइल फोन और 1 हजार रुपए नगद भी जब्त किया गया। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 2 लाख 44 हजार 350 रुपए है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।
Trending
- 50 लाख की चोरी और पुलिस की सुस्ती पर बवाल: व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री राजेश अग्रवाल ने TI को फोन लगा कर कहा- ‘पुलिस भेजिए और मुझे छुड़ाएं’
- ACB-EOW की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी- CM विष्णुदेव साय
- आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम 5 में से करें कोई भी एक उपाय, धन संकट-दरिद्रता होगी दूर, माता लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न!
- WTC 2025-27 फाइनल की रेस हुई रोमांचक: जानिए क्वालिफिकेशन का पूरा गणित और टीम इंडिया के पहुंचने का समीकरण
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: मंडे टेस्ट में ‘रामायण’ ने मारी बाजी, ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट
- रसोई का ‘अमृत’ या बेकार पानी? चावल के माड़ के सेवन से शरीर को होने वाले फायदे
- नवजात शिशु तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा: बच्ची खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार, सलाखों के पीछे पहुंचे कुल 7 आरोपी
- छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर थमा, उत्तरी हिस्से में 4 डिग्री तक लुढ़केगा पारा


