खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में इस बार मानसून तय समय से पहले दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि 7 से 10 जून के बीच मानसून बस्तर पहुंचने की संभावना बन रही है। मई के अंतिम सप्ताह से प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां शुरू हो सकती हैं।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून 26 मई तक केरल पहुंच सकता है। यदि मानसून की रफ्तार सामान्य से बेहतर रही तो इसका असर छत्तीसगढ़ में भी जल्दी देखने को मिल सकता है। आमतौर पर प्रदेश में मानसून 15 जून तक पहुंचता है, लेकिन इस बार अनुकूल परिस्थितियों के चलते इसके पहले आने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग ने लोगों को बदलते मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है। तेज आंधी, बिजली गिरने और बारिश के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है। साथ ही किसानों को मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखने को कहा गया है।
मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में एक सिस्टम सक्रिय हुआ है, जिसकी वजह से वातावरण में नमी बढ़ रही है। इसका असर छत्तीसगढ़ के कई जिलों में देखने को मिल सकता है। आने वाले दिनों में बादल छाने, तेज हवाएं चलने और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि मई के अंतिम सप्ताह से प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां शुरू हो सकती हैं। इससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।
मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। वहीं कुछ क्षेत्रों में तेज आंधी और बिजली गिरने की आशंका भी व्यक्त की गई है। मानसून के जल्दी आने की संभावना किसानों के लिए राहत भरी मानी जा रही है। समय पर बारिश होने से खरीफ फसलों की तैयारी जल्दी शुरू हो सकेगी। कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि यदि जून के पहले पखवाड़े में अच्छी बारिश होती है तो खेती-किसानी को बड़ा फायदा मिल सकता है।
Trending
- 21 से 25 जुलाई तक रायपुर में होगा श्रीमज्जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती का पांच दिवसीय प्रवास
- रायगढ़ में स्वास्थ्य, पर्यटन और शहरी अधोसंरचना विकास को मिलेगी नई रफ्तार -वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
- कृत्रिम पैर से बबीता के जीवन को मिली नई दिशा, प्रशासन की संवेदनशील पहल बनी सहारा
- मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा
- रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन
- छत्तीसगढ़ में NSS गतिविधियों को मिलेगी रफ्तार
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड एवं अन्य संस्थाओं में नियुक्तियों पर दी बधाई
- उरला की 3D फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, कई घायल; ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से हुआ हादसा


