खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर अंचल के समग्र विकास को लेकर एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में बस्तर क्षेत्र में शांति, सुशासन और तेज विकास को लेकर शासन की प्राथमिकताओं पर विस्तृत चर्चा की गई। बस्तर को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए मूलभूत सुविधाओं जैसे सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा और संचार के तेजी से विस्तार पर मंथन किया जा रहा है।
बैठक में बस्तर क्षेत्र में चल रही विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई तथा सुरक्षा, रोजगार, कौशल विकास, पर्यटन और स्थानीय आजीविका को बढ़ावा देने के उपायों पर मंथन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने समन्वित प्रयासों से क्षेत्रीय विकास को नई दिशा देने की आवश्यकता पर जोर दिया।
इस उच्च स्तरीय बैठक में मुख्य सचिव विकास शील, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित हैं। अधिकारियों ने सीएम को बस्तर के विकास से जुड़े प्रस्तावों और आगामी कार्ययोजनाओं की जानकारी दी।
Trending
- जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- कोरबा में छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग का भव्य जिला स्तरीय सम्मेलन संपन्न: मुंगेली के साहित्यकारों ने बांधा समां
- धमतरी में ब्रांडेड फूड सेफ्टी पर उठे सवाल: फ्रूटी में मिला फंगस, मासूम बच्ची अस्पताल में भर्ती; खाद्य विभाग ने शुरू की जांच
- आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2026: 15 जुलाई से शुरू होगी दस महाविद्याओं की महासाधना, जानें घटस्थापना मुहूर्त और महत्व
- दीप्ति का वर्ल्ड रिकॉर्ड, स्मृति-ऋचा का तूफान, पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने रौंद डाला
- सुपरफूड ‘सहजन’: आयुर्वेद से आधुनिक साइंस तक, एक पौधे में छिपे हैं सेहत के कई चमत्कारी राज़
- CCPL 2026: बिलासपुर बुल्स के सिर सजा जीत का ताज, फाइनल में रायगढ़ लायंस को 7 विकेट से रौंदा
- जशपुर में दर्दनाक हादसा: कूलर में पानी भरते समय करंट लगने से महिला की मौत, क्षेत्र में शोक की लहर


