खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। जिले के छोटेडोंगर क्षेत्र के लेगड़ीबाई गांव के युवा चंद्रेश पात्र ने कठिन परिस्थितियों और आर्थिक अभावों के बावजूद एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर बस्तर को गौरवान्वित किया है। दो बड़े हादसों और गरीबी जैसी चुनौतियों के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और अपने मजबूत इरादों से डॉक्टर बनने का सपना साकार किया। प्रदेश के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने चंद्रेश पात्र को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी सफलता बस्तर के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि चंद्रेश ने यह साबित किया है कि मेहनत, संघर्ष और दृढ़ संकल्प से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बस्तर क्षेत्र में शिक्षा, कौशल और युवा विकास को लेकर लगातार सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहे हैं। भाजपा सरकार ने बस्तर को केवल विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का काम नहीं किया, बल्कि इसे शिक्षा का नया केंद्र बनाने की दिशा में भी बड़े कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि आज दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों के बच्चे भी डॉक्टर, इंजीनियर और प्रशासनिक अधिकारी बनने का सपना देख रहे हैं और उसे पूरा भी कर रहे हैं। यह भाजपा सरकार की दूरदर्शी शिक्षा नीति और सुविधाओं के विस्तार का परिणाम है।
मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे बस्तर में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय आदिवासी और ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इन विद्यालयों के माध्यम से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक संसाधन और प्रतियोगी माहौल मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पहले जिन क्षेत्रों में शिक्षा की पहुंच सीमित थी, वहां आज बच्चे राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। चंद्रेश पात्र की उपलब्धि इसी सकारात्मक परिवर्तन का जीवंत उदाहरण है। वन मंत्री ने कहा कि बस्तर अब केवल प्राकृतिक सौंदर्य और संस्कृति के लिए नहीं, बल्कि प्रतिभाशाली युवाओं की उपलब्धियों के लिए भी पहचाना जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि चंद्रेश पात्र की सफलता अन्य युवाओं को भी शिक्षा के प्रति प्रेरित करेगी और क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगी।
Trending
- जशपुर में जिला प्रशासन का बड़ा क्रैकडाउन: अवैध उर्वरक बिक्री पर 79 बोरी खाद जब्त, FIR की तैयारी
- सेलो बोर और कृषि यंत्रों पर अनुदान से खेती हुई आसान, बढ़ी आय और आत्मनिर्भरता
- कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ की दिशा में अनूठी पहल : मुनगा पौधारोपण से घर-घर पहुंचेगा पोषण का संदेश
- धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कुरुद में हेरोइन तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
- जनता की चौपाल: भाजपा सहयोग केंद्र में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सुनीं समस्याएं, 100 से अधिक मामलों का मौके पर ही निपटारा
- महादेव ऐप प्रमोटर सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार: फर्जी पासपोर्ट के जरिए घुसपैठ और भारत प्रत्यर्पण की पूरी इनसाइड स्टोरी
- बिहान’ योजना से सविता साहू बनीं ‘लखपति दीदी’
- मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में पीएम आवास 2.0 लैंड टास्क फोर्स की उच्च स्तरीय बैठक संपन्न


