खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। छत्तीसगढ़ की महत्वाकांक्षी रावघाट रेल परियोजना के अंतिम चरण का ट्रायल आज बुधवार काे सफलतापूर्वक पूरा हुआ। आज पहली बार ताडोकी से रावघाट तक ट्रायल किया गया। बता दें कि रावघाट ही इस परियोजना का अंतिम पड़ाव है। वर्ष 2007 में शुरू हुई इस परियोजना को मंजिल तक पहुंचने में लगभग 21 साल का लंबा समय लगा। जिसमें सबसे बड़ी चुनौती नक्सलवाद था। इस बाधा के बीच आखिरकार रेल का इंजन आज अपने अंतिम पड़ाव तक पहुंच गया।
हालांकि इस सफर में कई सुरक्षाबल के जवानों, कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने अपनी जान भी गंवाई। वहीं दूसरी ओर कभी रेल परियोजनाओं का विरोध करने वाले आत्मसमर्पित नक्सली आज उसी रेल में सफर करते नजर आए। एक तरफ 21 साल का संघर्ष पूरा होने की खुशी तो दूसरी तरफ हिंसा छोड़ चुके लोगों के मुख्यधारा से जुड़ने का संदेश यानी अब बस्तर में बंदूक की आवाज से ज्यादा विकास की रफ्तार सुनाई देने लगी है।
आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटे पूर्व नक्सली पहली बार रेल देखने पहुंचे। जिला पुलिस ने उन्हें रेल की यात्रा भी कराई। रेल में सफर करते हुए सभी के चेहरों पर खुशी, उत्साह और रोमांच साफ नजर आया। कभी ऐसा दौर था, जब नक्सलियों की आहट मिलते ही ट्रेनों को रोक दिया जाता था। बस्तर के जगदलपुर-बैलाडीला रेल मार्ग पर कई बार रेल सेवाएं नक्सली घटनाओं से प्रभावित होती थी। रेल परियोजनाएं नक्सलियों के निशाने पर रहती थी, लेकिन आज तस्वीर बदल चुकी है। जो कभी विकास के विरोध का प्रतीक थे आज वही विकास की इस नई पटरी पर सफर करते दिखाई दिए। भानुप्रतापपुर से सामने आई ये दोनों तस्वीरें सिर्फ खबर नहीं बल्कि बदलते बस्तर की नई कहानी है।
Trending
- जैविक खेती से बढ़ेगी किसानों की आय, पर्यावरण संरक्षण को मिलेगा बल- वन मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा का बदलेगा स्वरूप: प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने दी ₹1.49 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, बनेगा मास्टर प्लान
- ‘सोलर दीदियां’ बनेंगी हरित ऊर्जा की नई पहचान, कबीरधाम में आत्मनिर्भरता की नई इबारत
- छत्तीसगढ़ प्रशासनिक फेरबदल: रायपुर और दुर्ग समेत कई जिलों के परिवहन अधिकारियों का तत्काल तबादला
- छत्तीसगढ़ में नदियों के कायाकल्प की महायोजना: मुख्य सचिव ने दिए कैचमेंट एरिया में ‘वॉटर रिचार्ज’ और जन-भागीदारी के सख्त निर्देश
- नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी से खेती हुई अधिक लाभकारी
- बेमेतरा जनदर्शन: कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने सुनीं 66 समस्याएं, कई मामलों का मौके पर ही हुआ त्वरित निराकरण
- बेमेतरा में अवैध रेत माफिया पर जिला प्रशासन का बड़ा प्रहार: 11 गाड़ियां जब्त, ₹3 लाख से अधिक का लगेगा जुर्माना


