खबर वर्ल्ड न्यूज-अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। अंबिकापुर में एक युवक पर आदिवासी युवती को नाम और धर्म छुपाकर प्रेमजाल में फंसाने, शादी का झांसा देने और आर्थिक व मानसिक शोषण करने के गंभीर आरोप लगे हैं। मामले में पीड़िता और हिंदू संगठनों की शिकायत पर गांधीनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार आरोपी युवक का असली नाम मोहम्मद महफूज है, जो बिहार के पटना का रहने वाला बताया जा रहा है। उसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर स्वराज पैकरा कंवर नाम से फर्जी आईडी बनाई और खुद को हिंदू युवक बताया। इसी फर्जी पहचान के जरिए उसकी पीड़िता से दोस्ती हुई, जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई।
बताया जा रहा है कि आरोपी ने न सिर्फ फेसबुक आईडी, बल्कि फर्जी आधार कार्ड भी बनवाया, जिसमें उसने नाम और धर्म बदलकर खुद को हिंदू दर्शाया है। इसी आधार पर उसने युवती का भरोसा जीता और शादी का झांसा दिया।
आरोपी ने खुद को रेलवे कर्मचारी बताया और कहा कि निरीक्षण कार्य के सिलसिले में वह अंबिकापुर आता-जाता रहता है। उसने शादी के साथ-साथ नौकरी दिलाने का भी वादा किया। इसी दौरान आरोपी ने युवती से शारीरिक संबंध बनाए और आर्थिक लाभ भी लिया। एक युवती से 54 हजार रुपये नगद लेने का आरोप है, जिसके स्क्रीनशॉट भी पीड़िता के पास मौजूद हैं।
हिंदू संगठन के नेता दिनेश शुक्ला ने बताया कि यह मामला नया बस स्टैंड क्षेत्र में एक लॉज है, जहां आरोपी स्वराज पैकरा के नाम से रुका हुआ था। उसी नाम से उसकी फेसबुक आईडी भी है, जबकि उसका असली नाम मोहम्मद महफूज है। वह बिहार के पटना का रहने वाला है और इसी फर्जी आईडी के माध्यम से खुद को हिंदू बताता था। उन्होंने कहा कि यह पूरा मामला सीधे तौर पर लव जिहाद का बनता है। आरोपी दो-तीन लड़कियों को अपने जाल में फंसा चुका है। आरोपी खुद हार्ट का पेशेंट है, उसके शरीर में पेसमेकर लगा हुआ है, इसके बावजूद वह इस तरह की गलत गतिविधियों में शामिल है।
एक युवती सामने आई है, जो अपना बयान दे रही है, जबकि दो अन्य युवतियों के भी सामने आने की संभावना है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। आरोपी पर शादी का झांसा देने के भी आरोप हैं। एक युवती से उसने शादी का वादा किया और भरोसे में लेकर आर्थिक शोषण किया। एक लड़की से 54 हजार रुपये नगद लेने का भी आरोप है, जिसके स्क्रीनशॉट पीड़िता के पास मौजूद है।
दिनेश शुक्ला ने बताया कि आरोपी खुद को रेलवे कर्मचारी बताता था और अंबिकापुर में निरीक्षण के नाम पर आना-जाना करता था। शादी, नौकरी और अच्छे भविष्य का लालच देकर युवतियों से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया गया।
Trending
- विष्णु भैया के सुशासन में विष्णुभोग की महक से महक रहा जीपीएम
- छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान
- नई सरकार के गठन के बाद 11 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास पूर्ण
- राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर छत्तीसगढ़ रीजनल साइंस सेंटर में हुए विविध कार्यक्रम
- राखी का बंधन, खुशियों का संसार, महतारी वंदन से बहनों को मिला संबल अपार
- महतारी वंदन से सजी रक्षाबंधन की खुशियां, तारागिरी ने अपने पैसों से खरीदी भाई के लिए राखी
- कम लागत में राखियां बनाकर आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ रहीं बिहान की महिलाएं
- “बहनों की तरक्की, परिवार की शान—विष्णु भैया का यही अभियान”


