खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के पखांजूर में इन दिनों भारतीय डाक विभाग के नाम पर जारी एक नियुक्ति आदेश तेजी से वायरल हो रहा है। इस नकली आदेश को सच मानकर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपए ठगे जा रहे हैं। मामला सामने आने के बाद बस्तर संभाग के डाक विभाग मुख्यालय ने इसे पूरी तरह फर्जी और धोखाधड़ी का दस्तावेज बताया है। लेकिन सवाल यह है कि क्या डाक विभाग इस प्रकरण की जांच कराएगा। वायरल आदेश में भारत सरकार, डिपार्टमेंट ऑफ पोस्ट्स, बस्तर डिवीजन जगदलपुर का नाम इस्तेमाल कर नियुक्ति आदेश जैसा दस्तावेज तैयार किया गया है। इसमें पोस्टिंग, जॉइनिंग डेट, चार्ज रिपोर्ट और अधिकारी की मुहर तक लगाई गई है, ताकि लोगों को यह असली लगे।
शातिर ठगों ने बेरोजगार युवाओं को नौकरी दिलाने का झांसा देकर यह फर्जी पत्र थमाया और मोटी रकम वसूली। पखांजूर क्षेत्र के करीब 6 लोग इस ठगी के शिकार हुए हैं। उनसे नौकरी लगवाने के नाम पर लगभग 10 लाख रुपए ऐंठ लिए गए। कई पीड़ितों ने पैसा देकर सामने नहीं आ रहे है, उन्हें धमकाया जा रहा है कि अगर शिकायत की तो पैसा वापस नहीं मिलेगा। बस्तर डाक विभाग के अधिकारियों ने लोगों से अपील की है, कि किसी भी नियुक्ति पत्र, जॉइनिंग लेटर या नौकरी संबंधी दस्तावेज की पहले आधिकारिक वेबसाइट या कार्यालय से पुष्टि करें। किसी दलाल, एजेंट या बिचौलिए के झांसे में आकर रकम न दें। कांकेर में वायरल यह फर्जी आदेश सिर्फ कागज का टुकड़ा नहीं, बल्कि बेरोजगार युवाओं के सपनों पर डाका है।
Trending
- जामगांव ग्राम पंचायत में एक ही बिल से बार-बार भुगतान का आरोप: लाखों की कथित अनियमितता पर जांच की मांग, सचिव की भूमिका कटघरे में
- रविवार को बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का जलवा: ‘रामायण’ 950 करोड़ के करीब, धनुष की ‘ओम’ ने पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
- बढ़ती ठंड में बच्चों को बीमार होने से कैसे बचाएं? ये टिप्स आएंगे काम
- बस्तर फाइटर के 79 आरक्षक पदों पर भर्ती शुरू, 5वीं और 10वीं पास युवाओं को मौका; 12 दिसंबर तक करें आवेदन
- दो दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंचे भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी, युवाओं के वर्गीकरण को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना
- छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: 24 नवंबर से बढ़ेगी ठंड, न्यूनतम पारा 2 से 4 डिग्री तक गिरने के आसार; आज बारिश के भी संकेत
- मुख्यमंत्री साय का आज कोंडागांव दौरा
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित


