नई दिल्ली। बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों बस एक ही फिल्म का डंका बज रहा है और वो है रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’, संडे हो या मंडे ये फिल्म हर दिन धमाकेदार कमाई कर रही है। यहां तक कि दूसरे हफ्ते में पहुंच चुकी इस फिल्म के आगे नई रिलीज ‘किस किस को प्यार करूं 2’ की हालत काफी खस्ता नजर आ रही है। वहीं साउथ की फिल्मों की बात करें तो नंदमुरी बालाकृष्ण की ‘अखंडा 2’ तो ठीक परफॉर्म कर रही है लेकिन ममूटी की ‘कलमकावल’ सहित कई दूसरी फिल्मों की हालत पतली दिख रही है। चलिए यहां जानते हैं मंगलवार को इन फिल्मों की बॉक्स ऑफिस पर परफॉर्मेंस कैसी रही है।
‘धुरंधर’ ने दूसरे मंगलवार कितना किया कलेक्शन?
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ हर जगह छाई हुई है। इसने ने 28 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ ओपनिंग की थी। तब से ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फुल स्पीड से दौड़ रही है और हर दिन भरभरकर नोट छाप रही है। रिलीज के पहले हफ्ते में इसने 207.25 करोड़ कमाए थे। दूसरे वीकेंड में भारत में 140 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं 11वें दिन यानी दूसरे सोमवार को इसकी कमाई 30.5 करोड़ रुपये रही। अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘धुरंधर’ ने रिलीज के 12वें दिन यानी दूसरे मंगलवार को 30 करोड़ की कमाई की है। जिसके बाद इस फिल्म का कुल कलेक्शन 411.26 करोड़ रुपये हो गया है।
‘किस किसको प्यार करूं 2’ ने मंगलवार को कितनी कमाई की?
कपिल शर्मा की फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ इस शुक्रवार को रिलीज हुई थी। हालांकि ये फिल्म धुरंधर के आगे टिक नहीं पा रही है और रिलीज के पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर सुस्त बनी हुई है। इसने पहले दिन 1.85 करोड़ रुपये की कमाई की थी और फिर दूसरे दिन इसका कलेक्शन 2.50 करोड़ रुपये रहा। वहीं रिलीज के तीसरे दिन इस फिल्म ने 2.90 करोड़ रुपये की कमाई की थी। हालांकि पहले सोमवार को फिल्म लाखों में सिमट गई और इसने 90 लाख का कारोबार किया। वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 5वें दिन यानी मंगलवार को इस फिल्म ने 1 करोड़ की कमाई की है। जिसके बाद इसका 5 दिनों का कुल कलेक्शन अब 9.15 करोड़ रुपये हो गया है।
‘अखंडा 2’ ने मंगलवार को कितने करोड़ कमाए?
नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म अखंडा 2 को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत मिली थी। इस फिल्म ने पेड प्रीमियर शो से 8 करोड़ रुपये कमाए और 22.5 करोड़ रुपये पहले दिन कमाए। जिसके बाद इसका कुल ओपनिंग डे कलेक्शन 30.5 करोड़ रुपये रहा। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 15.5 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 15 करोड़ रुपये कमाए। चौथे दिन अखंडा 2 ने 5.35 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के 5वें दिन यानी मंगलवार को 4.35 करोड़ का कलेक्शन किया है।इसी के साथ इस फिल्म की 5 दिनों की कुल कमाई अब 70.70 करोड़ रुपये हो गई है।
‘तेरे इश्क में’ ने तीसरे मंगलवार कितना किया कलेक्शन?
कृति सेनन और धनुष की इंटेंस रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘तेरे इश्क में’ की कमाई में तीसरे हफ्ते में काफी गिरावट दर्ज की जा रही है। दरअसल ‘धुरंधर’ के आने के बाद से ‘तेरे इश्क में’ की कमाई को झटका लगा है। बता दें कि सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘तेरे इश्क में’ ने रिलीज के 19वें दिन यानी तीसरे मंगलवार को 65 लाख का कलेक्शन किया है। इसी के साथ इस फिल्म की 19 दिनों की कुल कमाई अब 114.55 करोड़ रुपये हो गई है।
Trending
- छत्तीसगढ़ कैडर के लिए बड़ी उपलब्धि: IPS नीतू कमल और डी श्रवण केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों में IG पद के लिए इंपैनल
- भोपालपटनम नगर पंचायत में 62 लाख की गड़बड़ी, सीएमओ व लेखापाल निलंबित
- मुख्य सचिव ने ई-प्रगति पोर्टल पर जियोटैग फोटो के साथ रिपोर्ट अपलोड करने के दिए निर्देश
- डिजिटल क्रांति: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ‘सेवा सेतु’ पहल से बस्तर के वनांचलों तक पहुँचीं 441 से अधिक सरकारी सेवाएँ
- छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ महासंघ, बिलासपुर क्षेत्र की नई कार्यकारिणी का गठन
- कवर्धा को मिली नई सौगात-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया “मित्र मिलन चौपाटी” का भव्य लोकार्पण
- सुशासन तिहार: कोरबा में शांति गवेल का सपना हुआ सच, पीएम आवास योजना से मिला नया आशियाना
- बलौदाबाजार: शून्य प्रतिशत ब्याज ऋण योजना से चमकेगी खरीफ की फसल, अब तक 49 हजार से अधिक किसानों को 262 करोड़ से ज्यादा का फंड जारी


