नई दिल्ली। भारत ने तीसरे टी20 मैच में दक्षिण अफ्रीका को 7 विकेट से हरा दिया है। धर्मशाला में खेले गए इस मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। भारतीय गेंदबाजों ने दक्षिण अफ्रीकी टीम को 117 रनों पर ऑलआउट कर दिया। इसके जवाब में भारतीय बल्लेबाजों ने 25 गेंद शेष रहते लक्ष्य को हासिल कर लिया। इसी के साथ पांच मैचों की टी20 सीरीज में भारत 2-1 से आगे निकल गया है।
118 रनों के लक्ष्य का पीछा करने आई टीम इंडिया को अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने तेजतर्रार शुरुआत दिलाई थी। गिल-अभिषेक ने मिलकर 5 ओवर में भारत को 60 रनों पर पहुंचा दिया था। अभिषेक बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में एडन मार्करम को कैच थमा बैठे। उन्होंने 18 गेंद में 35 रन बनाए, जिसमें उनके बल्ले से 3 छक्के और 3 चौके निकले।
अभिषेक शर्मा जब आउट हुए, तब 5.2 ओवरों में भारत 60 रन बना चुका था। उसके बाद भारतीय बल्लेबाजों ने कछुए की चाल जैसे रन बनाए। पहले 5 ओवरों में टीम इंडिया 12 के रन रेट से स्कोरबोर्ड को आगे बढ़ा रही थी। अगले 40 रन बनाने यानी 60-100 रन तक पहुंचने के लिए भारतीय बल्लेबाजों ने 53 गेंद खेलीं।
गिल-सूर्या पर फिर उठेंगे सवाल!
टी20 टीम के उपकप्तान शुभमन गिल ने मैच में 28 रन बनाए, लेकिन इसके लिए उन्होंने 28 गेंद भी खेलीं। 18 पारियों के बाद भी शुभमन गिल का टी20 में अर्धशतक का इंतजार जारी है। दूसरी ओर कप्तान सूर्यकुमार यादव एक बार फिर 10 रन के पार पहुंचे, लेकिन इस बार भी उनके बल्ले से बड़ी पारी नहीं निकल पाई। सूर्या 12 रन बनाकर आउट हो गए।
भारतीय गेंदबाजों का कहर
धर्मशाला में पहले भारतीय गेंदबाजों ने कहर बरपाते हुए दक्षिण अफ्रीकी टीम को 117 रन पर समेट दिया था। अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट लिए। हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे भी एक-एक विकेट लेने में कामयाब रहे। इस मैच में हार्दिक पांड्या ने अपने टी20 करियर में बतौर गेंदबाज 100 विकेट पूरे कर लिए हैं।
Trending
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त
- चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह
- छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका


