नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच केनिंग्टन ओवल में खेला जा रहा पांचवां टेस्ट रोमांचक मोड़ पर आ गया है। अगर बारिश खलल नहीं डालती है तो फिर इस मैच का नतीजा निकलना तय है। इस टेस्ट का तीसरा दिन खत्म हो गया है। भारत ने इंग्लैंड को 374 रनों का लक्ष्य दिया है। जवाब में इंग्लैंड ने स्टम्प्स तक एक विकेट के नुकसान पर 50 रन बना लिए हैं। बेन डकेट 34 रनों पर नाबाद हैं। वहीं जैक क्रॉली 14 रनों पर आउट हुए। अब इंग्लैंड को जीत के लिए 324 रन और बनाने हैं तो वहीं भारत को 9 विकेट लेने हैं। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि भारत की जीत अब गेंदबाजों के भरोसे है।
तीसरे दिन इंग्लैंड की पारी में 13।.5 ओवर का खेल हुआ, जैसे ही इंग्लैंड का पहला विकेट गिरा, अंपायर्स ने दिन की समाप्ति की घोषणा कर दी। मोहम्मद सिराज ने इंग्लैंड को पहला झटका दिया। जैक क्रॉली 36 गेंद में 14 रन बनाकर आउट हुए। वहीं बेन डकेट तेजी से रन बना रहे हैं। वह 48 गेंद में 34 रनों पर नाबाद हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 4 चौके निकले हैं।
दूसरी पारी में टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। ओपनर केएल राहुल 07 और साई सुदर्शन 11 रन बनाकर आउट हो गए थे। ऐसा लग रहा था कि टीम इंडिया एक बार फिर बड़ा स्कोर नहीं खड़ा कर सकेगी, लेकिन फिर यशस्वी जायसवाल और आकाशदीप ने कमाल कर दिया। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 107 रनों की साझेदारी की। आकाशदीप ने टेस्ट क्रिकेट में अपना पहला अर्धशतक जड़ा। नाइटवाचमैन के रूप में उतरे आकाशदीप ने 94 गेंद में 12 चौकों की मदद से 66 रनों की पारी खेली। यशस्वी जायसवाल ने सीरीज का दूसरा अर्धशतक जड़ा। वह 164 गेंद में 118 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान उनके बल्ले से 14 चौके और दो छक्के निकले।
इसके बाद शुभमन गिल 11 और करुण नायर 17 रन बनाकर आउट हो गए। 229 रनों पर भारत के 5 विकेट गिर गए थे। इसके बाद रवींद्र जडेजा ने अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 77 गेंद में पांच चौकों की मदद से 53 रनों की पारी खेली। ध्रुव जुरेल ने 46 गेंद में 4 चौकों की मदद से 34 रन बनाए।
357 रनों पर भारत के 9 विकेट गिरे तो वाशिंगटन सुंदर ने हल्ला बोल दिया। उन्होंने 4 चौके और 4 छक्के जड़े। सुंदर ने सिर्फ 46 गेंद में 53 रनों की पारी खेली। वहीं मोहम्मद सिराज 00 पर आउट हुए। प्रसिद्ध कृष्णा जीरो पर नाबाद रहे। इंग्लैंड के लिए दूसरी पारी में जोश टंग ने 125 रन देकर पांच विकेट झटके। इसके अलावा गस एकटिंसन ने 123 रन देकर तीन विकेट लिए। वहीं जैमी ओवरटन को दो विकेट मिले। बता दें कि इस टेस्ट में क्रिस वोक्स चोटिल हो गए हैं। पहली पारी में वह बैटिंग करने नहीं आ सके थे और दूसरी पारी में वोक्स ने गेंदबाजी नहीं की।
Trending
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त


