खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश में कड़ाके की ठंड कहर बरपा रही है। कई इलाकों में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। सुबह और शाम लोगों को ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। अगले 24 घंटों के दौरान दुर्ग, बालोद, रायपुर समेत कई इलाकों में शीत लहर चलने की संभावना जताई गई है। रायपुर में सुबह के वक्त धुंध छाए रह सकता है।
रायपुर शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम है, मगर माना का पारा 5 डिग्री तक नीचे जा चुका है यानी दस किलोमीटर के अंतर में ठंड कहर बरपा रही है। प्रदेश के उत्तरी सीमा में तो लगातार बर्फ जमने की स्थिति बन रही है। पिछले चौबीस घंटे में राज्य में सबसे कम तापमान अंबिकापुर का 4.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं दिन का अधिकतम पारा 29.2 डिग्री सेल्सियस दुर्ग का रिकार्ड किया गया। अगले चौबीस घंटे में राज्य में पड़ रही ठंड में किसी तरह का बड़ा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है।
इन इलाकों में शीत लहर का अलर्ट
मौसम विभाग ने कई जिलों में शीत लहर का अलर्ट जारी किया है। खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगाँव, मोहल्ला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, दुर्ग, बालोद, कबीरधाम, बेमेतरा और रायपुर जिलों में एक दो पॉकेट शीत लहर को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ?
राजधानी रायपुर में शनिवार को धुंध छाए रहने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।
Trending
- ‘आरोग्य से आत्मनिर्भरता’ से छत्तीसगढ़ में पीएम स्वनिधि के क्रियान्वयन को मिली राष्ट्रीय पहचान
- मितानिन बहनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, जनसेवा में उनका योगदान अमूल्य : मंत्री राजेश अग्रवाल
- मेडिकल स्टोर की आड़ में नशीली दवाइयों का बड़ा रैकेट बेनकाब, 2 लाख की खेप के साथ संचालक गिरफ्तार
- व्यापार विहार के पास अर्धनग्न अवस्था में मिला अज्ञात अधेड़ का शव, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक टीम
- गौरेला में लाल बंगला के सामने प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, बेजा कब्जा हटाकर शासकीय भूमि कराई गई मुक्त
- खरसिया चाकूबाजी कांड: फरार आरोपी फैज खान की गिरफ्तारी पर SSP ने घोषित किया ₹5,000 का इनाम, अब तक एक आरोपी गिरफ्तार
- 18 साल पहले 10 दिन की पैरोल पर निकला हत्या का दोषी अब तक लापता, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जेल प्रशासन ने दर्ज कराई FIR
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण


