खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का दौर जारी है, हालांकि मौसम विभाग ने आगामी दिनों में तापमान में मामूली गिरावट और हल्की वर्षा की संभावना जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर द्वारा जारी ताजा बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन दर्ज नहीं किया गया है।
बुधवार को प्रदेश में गर्मी का तीखा असर देखने को मिला। राजनांदगांव 44 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा। वहीं, राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान की बात करें तो जगदलपुर में सबसे कम 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
प्रमुख शहरों का तापमान एक नज़र में:
माना एयरपोर्ट: 43.5 डिग्री सेल्सियस
बिलासपुर: 42.6 डिग्री सेल्सियस
दुर्ग: 42.6 डिग्री सेल्सियस
अंबिकापुर: 41.1 डिग्री सेल्सियस
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले 2 दिनों में अधिकतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है, जिससे झुलसाने वाली गर्मी से हल्की राहत मिल सकती है। इसके पश्चात आगामी 3 दिनों तक तापमान स्थिर रहने का अनुमान है।
आगामी 5 दिनों के लिए अलर्ट: प्रदेश के सभी संभागों में अगले 5 दिनों तक एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात (बिजली गिरना) और तेज हवाएं (40-50 किमी/घंटा) चलने की चेतावनी दी गई है । इस दौरान कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा भी हो सकती है।
वर्तमान में तीन प्रमुख मौसमी प्रणालियां सक्रिय हैं जो प्रदेश के मौसम को प्रभावित कर रही हैं। एक चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश और उसके आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर बना हुआ है। वहीं, एक पूर्व-पश्चिम द्रोणिका (Trough) दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश से बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल होते हुए नागालैंड तक फैली है। इसके अलावा एक अन्य द्रोणिका उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश से झारखंड होते हुए बांग्लादेश तक 1.5 किमी की ऊंचाई पर स्थित है।
राजधानी रायपुर में आज 30 अप्रैल को आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहने की संभावना है । शहर में शाम या रात को मेघगर्जन के साथ वर्षा होने के आसार हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
Trending
- जामगांव ग्राम पंचायत में एक ही बिल से बार-बार भुगतान का आरोप: लाखों की कथित अनियमितता पर जांच की मांग, सचिव की भूमिका कटघरे में
- रविवार को बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का जलवा: ‘रामायण’ 950 करोड़ के करीब, धनुष की ‘ओम’ ने पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
- बढ़ती ठंड में बच्चों को बीमार होने से कैसे बचाएं? ये टिप्स आएंगे काम
- बस्तर फाइटर के 79 आरक्षक पदों पर भर्ती शुरू, 5वीं और 10वीं पास युवाओं को मौका; 12 दिसंबर तक करें आवेदन
- दो दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंचे भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी, युवाओं के वर्गीकरण को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना
- छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: 24 नवंबर से बढ़ेगी ठंड, न्यूनतम पारा 2 से 4 डिग्री तक गिरने के आसार; आज बारिश के भी संकेत
- मुख्यमंत्री साय का आज कोंडागांव दौरा
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित


