खबर वर्ल्ड न्यूज-गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। जिले के खोडरी चौकी अंतर्गत रानीझाप गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां विधवा महिला को प्रेमी की पत्नी, साले और डेढ़ सास ने निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया। मामले में गौरेला थाना में मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार, गांव की विधवा महिला का पहले से ही शादीशुदा पुरुष के साथ प्रेमप्रसंग चल रहा था। इसकी भनक लगते ही प्रेमी की पत्नी, साले और डेढ़ सास विधवा महिला के घर घुसकर पहले उसके साथ दुर्व्यवहार किया। उसके बाल खींचकर मारपीट शुरू किया, इसके बाद उसे निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाने के साथ शरीर में गोबर भी लगाया।
इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस गांव में पहुंची और विधवा महिला को प्रेमी के परिजनों के चुंगल से छुड़ाया। इसके साथ दुर्व्यवहार करने वाली तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना से गांव के साथ-साथ पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम रानीझाप की रहने वाली 35 वर्षीय महिला ने एक साल पहले अपने पति को खोया था। जिसके बाद से उसका गांव के ही शादीशुदा व्यक्ति हरि प्रसाद राठौर (35) के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। सामाजिक लोक-लाज के डर से दोनों 3 माह पहले 29 अक्टूबर को गांव से भाग गए थे, और मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के मालाचुवा गांव में छिपकर रह रहे थे। शुक्रवार को जब यह जोड़ा वापस गांव लौटा, तो तनाव की स्थिति निर्मित हो गई।
मामला पुलिस तक पहुंचा और दोनों पक्ष खोडरी चौकी बुलाए गए। वहां महिला ने स्पष्ट कर दिया कि वह हरि प्रसाद के साथ ही रहना चाहती है। इसके बाद सभी वापस गांव लौट गए थे। लेकिन अगले दिन याने शनिवार को सुबह करीबन 10 बजे हरि प्रसाद कीपत्नी सरोज राठौर, भाई मनोज राठौर और डेढ़ सास यशोदा राठौर के साथ अन्य लोग महिला के पास पहुंचे, और फिर मारपीट करने के बाद निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण
- 50 लाख की चोरी और पुलिस की सुस्ती पर बवाल: व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री राजेश अग्रवाल ने TI को फोन लगा कर कहा- ‘पुलिस भेजिए और मुझे छुड़ाएं’
- ACB-EOW की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी- CM विष्णुदेव साय
- आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम 5 में से करें कोई भी एक उपाय, धन संकट-दरिद्रता होगी दूर, माता लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न!
- WTC 2025-27 फाइनल की रेस हुई रोमांचक: जानिए क्वालिफिकेशन का पूरा गणित और टीम इंडिया के पहुंचने का समीकरण
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: मंडे टेस्ट में ‘रामायण’ ने मारी बाजी, ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट
- रसोई का ‘अमृत’ या बेकार पानी? चावल के माड़ के सेवन से शरीर को होने वाले फायदे
- नवजात शिशु तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा: बच्ची खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार, सलाखों के पीछे पहुंचे कुल 7 आरोपी


