नई दिल्ली। चुकंदर में भरपूर मात्रा में विटामिन b9 पाया जाता है, जो कोशिकाओं को बढ़ाने और काम करने में मदद करता है। चुकंदर रक्त धमनियों को होने वाले नुकसान से बचाता है। हृदय रोग और स्ट्रोक के जोखिम को भी कम करता है। इसके डेली सेवन से शरीर में हीमोग्लोबिन (खून) की मात्रा बराबर बनी रहती है।
खाने के साथ अगर सलाद मिल जाए तो स्वाद बदल जाता है। सलाद खान हमारे स्वास्थ्य के लिए चमत्कारी है, लेकिन अक्सर लोग सलाद खाने से बचते हैं। खासकर चुकंदर का सलाद तो हमारे लिए बहुत जरूरी है जबकि इसी से कई लोग ज्यादा भागते हैं।
चुकंदर का सलाद और इसका जूस हमारी इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं। हमारा पाचन तंत्र मजबूत बनाते हैं। इसका सेवन करने से हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा भी बराबर बनी रहती है। सर्दियों में इसे जरूर खाना चाहिए।
चुकंदर में विटामिन, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट सहित कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते है, जो हमारे शरीर की इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत करते हैं। हमारी रक्तधमनियों में होने वाले दुष्परिणामों को भी नियंत्रित करते हैं।
आयुष चिकित्सा के क्षेत्र में 25 वर्षों का अनुभव रखने वाली रायबरेली जिले के सीएचसी शिवगढ़ की आयुष चिकित्सक डॉ. आकांक्षा दीक्षित बताती हैं कि इसका सेवन करने से हृदय रोग और स्ट्रोक के जोखिम को कम करने में मदद मिलती है।
चुकंदर में कई ऐसे पोषक तत्व प्रोटीन, विटामिन, एंटी ऑक्सीडेंट, कार्बोहाइड्रेट, नाइट्रेट पाए जाते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी हैं। इसके रोजाना सेवन से हमारा इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होता जाता है।
डॉ. आकांक्षा दीक्षित बताती हैं कि चुकंदर को कच्चा खाने या इसके जूस का सेवन करने से हमारे शरीर का पाचन तंत्र मजबूत रहता है। शरीर का इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होता है।
चुकंदर हमारे मस्तिष्क में रक्त प्रवाह को बढ़ाता है। याददाश्त और फोकस में सुधार करता है। बुढ़ापे में अल्जाइमर जैसे रोगों से बचाने में मदद कर सकता है।
Trending
- गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी और सुलभ उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मंत्री टंक राम वर्मा
- ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देकर खेल संस्कृति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य: मंत्री राजेश अग्रवाल
- सिरपुर महोत्सव 2027 में सजेगा इतिहास, अध्यात्म और संस्कृति का अनुपम संगम
- खेल से मिलता है आत्मविश्वास, अच्छा स्वास्थ्य, अनुशासन, योग्यता और सम्मान : अरुण साव
- मारो नगर पंचायत को मिली विकास की सौगात: शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और हाट-बाजार के लिए ₹1.99 करोड़ स्वीकृत
- बच्चों के बचपन की रक्षा में समाज की भागीदारी जरूरी: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
- डिजिटल सुविधा से आसान हुआ धान विक्रय, घर बैठे ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर उपार्जन केंद्र पहुंच रहे किसान
- पीएम-जनमन योजना से सुखनी के पक्के घर का सपना हुआ साकार, पहाड़ी कोरवा परिवार के जीवन में आई खुशहाली


