खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के ग्राम पंचायत हारम के ग्रामीणों में उस समय भारी नाराजगी देखने को मिली, जब उनकी पुश्तैनी जमीन पर कथित तौर पर बिना अनुमति सरकारी भवनों का निर्माण शुरू कर दिया गया। इसी मामले को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण आज सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रशासन से तत्काल निर्माण कार्य पर रोक लगाने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
ग्रामीणों का आरोप है कि, खसरा नंबर 167 की जमीन पर बिना किसी पूर्व सूचना और बिना ग्राम सभा की सहमति के निर्माण कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने पंचायत के सरपंच पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि, उनकी जमीन को गलत तरीके से प्रशासन को सौंप दिया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि यह जमीन केवल खेती या निवास के लिए ही नहीं, बल्कि उनकी आस्था का केंद्र भी है। यहां वर्षों से पूजा-पाठ और धार्मिक आयोजन होते आ रहे हैं। ऐसे में इस स्थल पर निर्माण कार्य से उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। उन्होंने प्रशासन से तत्काल निर्माण कार्य पर रोक लगाने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। इस संबंध में प्रशासन की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
Trending
- साय कैबिनेट के बड़े फैसले: औद्योगिक विकास, टैक्स रिफॉर्म्स और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को मिलेगी नई गति
- एस.डी.जी. 2.0 और ‘बस्तर अंजोर’ से विकसित छत्तीसगढ़ के विजन को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- छत्तीसगढ़ महाघोटाला: 3 साल से फरार कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल EOW की हिरासत में, बेटे से पूछताछ के बाद खुद पहुंचे दफ्तर
- छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ी पदोन्नति: 2013 बैच के 61 सब इंस्पेक्टर बने इंस्पेक्टर, DGP अरुण देव गौतम ने जारी किया आदेश
- सीएम हेल्पलाइन से समस्या का हुआ समाधान, महिला श्रमिक को मिला संशोधित श्रम कार्ड
- घने जंगलों को चीरकर कार्लाकोंटा पहुंचा विकास: आजादी के बाद पहली बार जले बिजली के बल्ब, 43 परिवारों की जिंदगी रोशन
- नारायणपुर में नक्सली डंप से 15 किलो वजनी आईईडी सहित हथियार बरामद
- आईटीआर में राजकीय पशु ‘वन भैंसा’ और दुर्लभ ‘हिमालयी गिद्ध’ की मौजूदगी ने जगाई नई उम्मीद


