खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस की एक जांच टीम पर गंभीर आरोप लगने के बाद असम में बड़ा विवाद खड़ा हो गया है, जहां गुवाहाटी पहुंची चार पुलिसकर्मियों की टीम को रिश्वत लेने के आरोप में हिरासत में लिया गया। यह टीम छत्तीसगढ़ में दर्ज डिजिटल अरेस्ट साइबर फ्रॉड केस की जांच के लिए असम गई थी।
आरोप है कि टीम ने कार्रवाई के दौरान तीन संदिग्धों को पकड़ा, लेकिन उनमें से दो को पैसे लेकर छोड़ दिया, जबकि तीसरे आरोपी को तब तक हिरासत में रखा गया जब तक कथित तौर पर पूरी रकम नहीं मिल गई। मामला तब सामने आया जब रिहा किए गए संदिग्धों ने दिसपुर थाना पहुंचकर छत्तीसगढ़ पुलिस पर पैसे लेकर छोड़ने का आरोप लगाया।
शिकायत के बाद असम पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक इंस्पेक्टर, एक हेड कांस्टेबल और दो कांस्टेबल सहित चारों पुलिसकर्मियों के खिलाफ BNS की धाराओं में केस दर्ज कर उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की।
शुरुआती पूछताछ के बाद सभी को नोटिस देकर रिहा कर दिया गया, लेकिन जांच जारी है और जरूरत पड़ने पर फिर बुलाया जाएगा। इस घटना ने अंतर-राज्यीय साइबर क्राइम जांच की कार्यप्रणाली और पुलिस महकमे की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Trending
- जामगांव ग्राम पंचायत में एक ही बिल से बार-बार भुगतान का आरोप: लाखों की कथित अनियमितता पर जांच की मांग, सचिव की भूमिका कटघरे में
- रविवार को बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का जलवा: ‘रामायण’ 950 करोड़ के करीब, धनुष की ‘ओम’ ने पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
- बढ़ती ठंड में बच्चों को बीमार होने से कैसे बचाएं? ये टिप्स आएंगे काम
- बस्तर फाइटर के 79 आरक्षक पदों पर भर्ती शुरू, 5वीं और 10वीं पास युवाओं को मौका; 12 दिसंबर तक करें आवेदन
- दो दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंचे भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी, युवाओं के वर्गीकरण को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना
- छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: 24 नवंबर से बढ़ेगी ठंड, न्यूनतम पारा 2 से 4 डिग्री तक गिरने के आसार; आज बारिश के भी संकेत
- मुख्यमंत्री साय का आज कोंडागांव दौरा
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित


