खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा कलेक्ट्रेट में गणतंत्र दिवस पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक नगर सेना के जवान संतोष पटेल ने आत्महत्या की कोशिश की। जवान ने परिसर में ही जहर सेवन कर लिया, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। आसपास मौजूद लोग तत्काल उसे मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल लेकर आए, जहां फिलहाल उसका इलाज जारी है। जवान के पास से सुसाइड नोट बरामद किया गया है। इसमें आत्मघाती कदम के कारणों का जिक्र है।
जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले जिला सेनानी के खिलाफ महिला सैनिकों ने विशाखा समिति में शिकायत की थी। जिसके बाद उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था। इस कार्रवाई से आहत होकर जवान संतोष पटेल ने सोमवार को यह आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस और प्रशासन के अफसर मौके पर मौजूद हैं।
आत्महत्या का प्रयास करने वाले जवान संतोष पटेल के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है, जिसमें उसने डिविजनल कमांडेड और कोरबा कमांडेंट पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। बता दें कि इससे पहले राजनांदगांव के एक सैनिक ने भी आत्महत्या की थी।
Trending
- 50 लाख की चोरी और पुलिस की सुस्ती पर बवाल: व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री राजेश अग्रवाल ने TI को फोन लगा कर कहा- ‘पुलिस भेजिए और मुझे छुड़ाएं’
- ACB-EOW की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी- CM विष्णुदेव साय
- आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम 5 में से करें कोई भी एक उपाय, धन संकट-दरिद्रता होगी दूर, माता लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न!
- WTC 2025-27 फाइनल की रेस हुई रोमांचक: जानिए क्वालिफिकेशन का पूरा गणित और टीम इंडिया के पहुंचने का समीकरण
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: मंडे टेस्ट में ‘रामायण’ ने मारी बाजी, ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट
- रसोई का ‘अमृत’ या बेकार पानी? चावल के माड़ के सेवन से शरीर को होने वाले फायदे
- नवजात शिशु तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा: बच्ची खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार, सलाखों के पीछे पहुंचे कुल 7 आरोपी
- छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर थमा, उत्तरी हिस्से में 4 डिग्री तक लुढ़केगा पारा


