खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। वाट्सएप ग्रुप में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के समर्थकों के भिड़ंत पर भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने तंज कसा है। उन्होंने इसे कांग्रेस के विभाजन का संकेत बताते हुए कहा कि एक तरफ टीएस बाबा, एक तरफ बघेल और एक तरफ चरण दास महंत हैं। कांग्रेस कई गुटों में बंटी है। ये कब क्या बोल दें, कोई ठिकाना नहीं है। न जाने अभी 3 साल में और क्या-क्या बोलेंगे।
वहीं ‘जी राम जी’ (मनरेगा) को लेकर कांग्रेस के चरणबद्ध प्रदर्शन पर पुरंदर मिश्रा ने मीडिया से चर्चा में कहा कि मनरेगा का केवल नाम परिवर्तन हुआ है। जितना काम पहले आता था, उससे सवा गुना काम ज्यादा मिला रहा है। महात्मा गांधी ने प्राण छोड़ते समय भी ‘हे राम’ कहा था। विरोध करने वाले राम को नहीं मान रहे तो गांधी को क्या मानेंगे?
भाजपा विधायक ने ‘जी राम जी’ के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और कृषि मंत्री शिवराज सिंह का धन्यवाद देते हुए कहा कि कांग्रेस के पास कोई काम नहीं हैं। जो “ठल्हा” घूमते रहते हैं, वो ऐसे बाते करते हैं। उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए।
वहीं साय सरकार के मंत्रियों के ओएसडी को हटाए जाने को कांग्रेस द्वारा पैसों की लड़ाई बताए जाने पर पुरंदर मिश्रा ने कहा कि जो काम ठीक नहीं करेगा, सरकार के काम पर लापवाही करेगा, उसे हटा दिया जाएगा। हमारे 2 साल में कार्यकाल में कोई भ्रष्टाचार का मामला नहीं आया। लेकिन पिछले 5 साल 3500 सौ करोड़ का शराब घोटाला हुआ। कहीं भी भ्रष्टाचार का है, तो शिकायत करे, कार्रवाई होगी।
Trending
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी
- छत्तीसगढ़ में धान खरीदी महाअभियान ने पकड़ी रफ्तार: 2.78 लाख मीट्रिक टन से अधिक की रिकॉर्ड खरीदी, 5 लाख से ज्यादा टोकन जारी
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भिलाई में 154 करोड़ 66 लाख 86 हजार रूपए का किया लोकार्पण और भूमिपूजन
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया दुर्ग रेंज के नवीन साइबर थाना भवन का लोकार्पण
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरू नानक देव जी के प्रकाश पर्व समारोह में हुए शामिल
- माता कौशल्या की जन्मभूमि एवं प्रभु श्रीराम के ननिहाल में राम कथा का आयोजन हम सभी के लिए सौभाग्य का विषय- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय


