खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के अवसर पर आज कलेक्टर कुन्दन कुमार ने जिला कलेक्टोरेट परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने जिला कलेक्टोरेट के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी और कहा कि आज देश के वीर शहीद जवानों को याद करने और देश की सेवा के लिए सत्यनिष्ठा के साथ संकल्प लेने का दिन है।
कलेक्टर ने कहा कि हमें शासकीय सेवक के रूप में अपने उत्तरदायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करना चाहिए। देश की सेवा तभी सार्थक होगी, जब हम अपने कार्य के प्रति पूरी ईमानदारी और गंभीरता बरतें। हमें मिलकर टीम भावना से कार्य करते हुए जिले को विकास की नई ऊँचाइयों तक पहुंचाना है। उन्होंने सभी शासकीय सेवकों को कर्तव्यनिष्ठा, पारदर्शिता और समर्पण भाव से कार्य करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर अतिरिक्त कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय तिवारी, अपर कलेक्टर जी.एल.यादव, डिप्टी कलेक्टर मायानंद चंद्रा सहित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
Trending
- 50 लाख की चोरी और पुलिस की सुस्ती पर बवाल: व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री राजेश अग्रवाल ने TI को फोन लगा कर कहा- ‘पुलिस भेजिए और मुझे छुड़ाएं’
- ACB-EOW की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी- CM विष्णुदेव साय
- आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम 5 में से करें कोई भी एक उपाय, धन संकट-दरिद्रता होगी दूर, माता लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न!
- WTC 2025-27 फाइनल की रेस हुई रोमांचक: जानिए क्वालिफिकेशन का पूरा गणित और टीम इंडिया के पहुंचने का समीकरण
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: मंडे टेस्ट में ‘रामायण’ ने मारी बाजी, ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट
- रसोई का ‘अमृत’ या बेकार पानी? चावल के माड़ के सेवन से शरीर को होने वाले फायदे
- नवजात शिशु तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा: बच्ची खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार, सलाखों के पीछे पहुंचे कुल 7 आरोपी
- छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर थमा, उत्तरी हिस्से में 4 डिग्री तक लुढ़केगा पारा


