नई दिल्ली। बांग्लादेश ने दूसरे टेस्ट में भी पाकिस्तान को हरा दिया। 78 रनों से बांग्लादेश ने दूसरा टेस्ट जीता, और दो मैचों की टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान का सूपड़ा साफ कर दिया। इस जीत से बांग्लादेश को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में बंपर फायदा हुआ है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिन की ताजा प्वाइंट्स टेबल में बांग्लादेश की टीम अब भारत से आगे निकल गई है।
पाकिस्तान के खिलाफ बुधवार को दूसरा टेस्ट जीतने के साथ ही बांग्लादेश की टीम WTC (2025-27) की रैंकिंग में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। इस सीरीज के बाद भारतीय टीम छठे स्थान पर पहुंच गई है, वहीं पाकिस्तान आठवें नंबर पर लुढ़क गई है। भारतीय टीम ने पिछले साल से कोई टेस्ट नहीं खेला है। भारतीय टीम का अगला टेस्ट अफगानिस्तान के खिलाफ है, जो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं है।
ऑस्ट्रेलिया 8 टेस्ट में 7 जीत के साथ पहले, न्यूजीलैंड 3 टेस्ट में 2 जीत के साथ दूसरे, दक्षिण अफ्रीका 4 टेस्ट में 3 जीत के साथ तीसरे, श्रीलंका 2 टेस्ट में 1 जीत के साथ चौथे, बांग्लादेश 4 टेस्ट में 2 जीत के साथ पांचवें, भारत 9 टेस्ट में 4 जीत के साथ छठे, इंग्लैंड 10 टेस्ट में 3 जीत के साथ सातवें, पाकिस्तान 4 टेस्ट में 1 जीत के साथ आठवें और वेस्टइंडीज 8 टेस्ट में बिना किसी जीत के 9वें नंबर पर है।
बांग्लादेश ने कर दिया पाकिस्तान का सूपड़ा साफ
दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला बांग्लादेश ने 104 रनों से जीता था। पहला टेस्ट ढाका में खेला गया था। इसके बाद सिलहट में खेले गए दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश को अंतिम दिन जीत मिली। बांग्लादेश ने यह टेस्ट मैच 78 रनों से जीता। दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश ने पहले खेलने के बाद 278 रन बनाए थे। जवाब में पाकिस्तान की टीम 232 रन बना सकी थी। इसके बाद दूसरी पारी में बांग्लादेश ने 390 रन बनाकर पाकिस्तान के सामने 337 रनों का लक्ष्य रखा था। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 358 रन ही बना सकी।
Trending
- अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता
- देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल
- बलौदा बाजार: सुकली गांव में मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत, जहर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका


