नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट आज अपना 33वां बर्थडे मना रही हैं। इस खास मौके पर एक्ट्रेस अपने परिवार यानी पति रणबीर कपूर और बेटी राहा कपूर के साथ वेकेशन पर गई हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने अपने बर्थड पर फैंस के लिए एक खास तैहफा दिया है। आमतौर पर तो बर्थडे पर गिफ्ट मिलते हैं लेकिन आलिया ने छोटे बच्चों के लिए एक खास और नई पहल की शुरुआत अपने बर्थडे पर की है।
आलिया भट्ट का फैंस को तोहफा
दरअसल आलिया ने अपने बर्थडे पर अपनी प्रोडक्शन कंपनी के तहत बच्चों के लिए एक नई पहल की शुरुआत की है। जिसमें वो बच्चों के लिए मजेदार, दिल छू लेने वाली और इमेजिनरी स्टोरीज बनाएंगी। आलिया ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर करते हुए एक पोस्ट लिखा है, जिसमें उन्होंने बताया है कि, इस नई पहल के तहत वो कई प्रोजेक्ट्स पहले से ही तैयार कर चुकी हैं। ‘हमारी प्रोडक्शन कंपनी का अब एक नया हिस्सा भी है, जिसका नाम ‘Eternal Kids’ है। इसके लिए हमने पहले से ही तीन दिलचस्प प्रोजेक्ट्स का प्लान बना लिया है।’ इसके साथ ही उन्होंने अपने प्रोजेक्ट प्लान के बारे में भी बताया है।
बता दें कि आलिया भट्ट आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास दिन को वो अपनी बेटी राहा और पति रणबीर के साथ हांगकांग में मना रही हैं। जहां से बीते दिन ही उनकी कुछ फोटोज और वीडियोज वायरल हुए थे। इन वीडियोज में आलिया और रणबीर कैजुअल लुक में अपनी बेटी राहा के साथ मस्ती करते नजर आए। हालांकि ये कोई पहली बार नहीं है, बल्कि आलिया और रणबीर बर्थडे, एनिवर्सरी जैसे मौके पर अक्सर वेकेशंस पर बाहर जाते रहते हैं।
आलिया रणबीर का वर्कफ्रंट
बात करें दोनों के वर्कफ्रंट के बारे में तो दोनों फिलहाल संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में इन दोनों के साथ विक्की कौशल भी नजर आएंगे। इसके अलावा रणबीर कपूर नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में भगवान राम का किरदार निभाएंगे। तो वहीं आलिया की फिल्म ‘अल्फा’ इस साल जुलाई में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
Trending
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल
- बलौदा बाजार: सुकली गांव में मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत, जहर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका
- नौकरी का झांसा देकर रूस में फंसाए गए छत्तीसगढ़ के दो युवक: ड्रग्स के झूठे केस में फंसाकर रूसी सेना में भर्ती होने का दबाव, परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार
- तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त


