खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। मुंगेली जिले के जरहागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लोहराकापा में आबकारी विभाग की टीम पर हमला किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। यह घटना 16 अप्रैल 2026 की बताई जा रही है, जब आबकारी वृत्त मुंगेली की टीम मुखबिर की सूचना पर अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करने गांव पहुंची थी।
जानकारी के अनुसार, आबकारी उप निरीक्षक के नेतृत्व में टीम अधिकृत वाहन से ग्राम लोहराकापा पहुंची और संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी। इस दौरान धनसिंह पात्रे के घर की तलाशी ली गई, जहां प्लास्टिक बोतलों में रखी अवैध शराब बरामद हुई, जिसे फेंक दिया गया। इसके बाद टीम अन्य स्थानों की जांच कर रही थी, तभी वहां मौजूद कुछ लोगों ने कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। शिकायत में बताया गया कि अभिषेक पात्रे, अमर पात्रे और दुलोरिन ने टीम के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। इसी दौरान एक व्यक्ति द्वारा खुद को आर्मी में कार्यरत बताकर दबाव बनाने की कोशिश भी की गई। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने आरक्षक जयेंद्र नांदगौरी के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की, जिससे उनके बाएं हाथ के अंगूठे और उंगली में चोट आई।
घटना के दौरान आरोपियों ने आरक्षक की वर्दी पकड़कर खींची, जिससे वर्दी के बटन टूट गए और कपड़े भी फट गए। इतना ही नहीं, आरोपियों द्वारा जान से मारने की धमकी भी दी गई और शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की गई। स्थिति को बिगड़ता देख मौके पर मौजूद उप निरीक्षक, मुख्य आरक्षक और नगर सैनिक ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया।
पीड़ित आरक्षक द्वारा घटना की लिखित शिकायत थाना जरहागांव में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस घटना से क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चल रही कार्रवाई के दौरान सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
Trending
- 40 दिन बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल: CM विष्णु देव साय से चर्चा के बाद बनी सहमति, धान खरीदी और फसल सर्वेक्षण को मिली रफ्तार
- बैकुंठ चतुर्दशी पर जरूर करें ये खास उपाय, धन-संपत्ति में होगी वृद्धि, बढ़ेगा मान-सम्मान
- वेलिंगटन टेस्ट: 720/9 के पहाड़ जैसे स्कोर के बाद भारत जीत से 8 विकेट दूर, कॉनवे की अर्धशतकीय पारी से न्यूजीलैंड ने दिया जवाब
- बदलते मौसम में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप: बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए 7-दिवसीय बचाव चक्र और स्वास्थ्य चेतावनी
- दर्री डेम में तैरती मिली ASI के लापता बेटे की लाश, 4 दिन बाद शव बरामद; बाइक और मोबाइल अब भी गायब
- रायपुर से सतना के लिए पौधे लेकर निकला आरंग का युवक पिकअप समेत लापता, 16 दिनों से सुराग नहीं; कवर्धा के बाद टूटा संपर्क
- अकवान के बाद अब छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड की दस्तक, कोहरे और बारिश ने बदला मौसम का मिजाज
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सेवा संवाद यात्रा में होंगे शामिल


