खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले के कोंटा के पीडब्ल्यूडी विभाग के कर्मचारी सोयम श्रीनू की मोटरसाइकिल दूर्घटना में घटना स्थल पर ही मौके पर मौत हुई है। मिली जानकारी के अनुसार कोंटा सीमावर्ती क्षेत्र विनयपुरम के पास आज रविवार सुबह 7:30 बजे बजे सड़क दुर्घटना में कोंटा पीडब्ल्यूडी विभाग के कर्मचारी सोयम श्रीनू जो कटमगुडा के मूल निवासी हैं, कोंट पीडब्ल्यूडी विभाग में सहायक ऑपरेटर के रूप में पदस्थ कर्मचारी थे।
बताया जा रहा है कि सोयम श्रीनू विनयपुरम से कोंटाआ रहे थे, इसी दाैरान विनायपुरम मोड़ के पास उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हाे गई जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन एवं कोंटा पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंटा भिजवाया। मृतक के शव का पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद मृतक के परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा।
Trending
- साय कैबिनेट के बड़े फैसले: औद्योगिक विकास, टैक्स रिफॉर्म्स और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को मिलेगी नई गति
- एस.डी.जी. 2.0 और ‘बस्तर अंजोर’ से विकसित छत्तीसगढ़ के विजन को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- छत्तीसगढ़ महाघोटाला: 3 साल से फरार कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल EOW की हिरासत में, बेटे से पूछताछ के बाद खुद पहुंचे दफ्तर
- छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ी पदोन्नति: 2013 बैच के 61 सब इंस्पेक्टर बने इंस्पेक्टर, DGP अरुण देव गौतम ने जारी किया आदेश
- सीएम हेल्पलाइन से समस्या का हुआ समाधान, महिला श्रमिक को मिला संशोधित श्रम कार्ड
- घने जंगलों को चीरकर कार्लाकोंटा पहुंचा विकास: आजादी के बाद पहली बार जले बिजली के बल्ब, 43 परिवारों की जिंदगी रोशन
- नारायणपुर में नक्सली डंप से 15 किलो वजनी आईईडी सहित हथियार बरामद
- आईटीआर में राजकीय पशु ‘वन भैंसा’ और दुर्लभ ‘हिमालयी गिद्ध’ की मौजूदगी ने जगाई नई उम्मीद


