KWNS – सरगुजा। अम्बिकापुर स्थित न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। यह धमकी न्यायालय की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर भेजे गए एक मेल के जरिए दी गई है। मेल मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस महकमे में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। धमकी की सूचना मिलते ही अम्बिकापुर न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। परिसर में आने-जाने वाले हर व्यक्ति की सघन जांच की जा रही है। पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती के साथ-साथ निगरानी भी बढ़ा दी गई है। इस मामले में आईजी दीपक झा ने धमकी भरे ई-मेल की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मेल की गंभीरता से जांच की जा रही है और साइबर टीम को भी अलर्ट कर दिया गया है। धमकी भेजने वाले की पहचान और लोकेशन का पता लगाने के लिए तकनीकी जांच जारी है।
Trending
- 50 लाख की चोरी और पुलिस की सुस्ती पर बवाल: व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री राजेश अग्रवाल ने TI को फोन लगा कर कहा- ‘पुलिस भेजिए और मुझे छुड़ाएं’
- ACB-EOW की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी- CM विष्णुदेव साय
- आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम 5 में से करें कोई भी एक उपाय, धन संकट-दरिद्रता होगी दूर, माता लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न!
- WTC 2025-27 फाइनल की रेस हुई रोमांचक: जानिए क्वालिफिकेशन का पूरा गणित और टीम इंडिया के पहुंचने का समीकरण
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: मंडे टेस्ट में ‘रामायण’ ने मारी बाजी, ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट
- रसोई का ‘अमृत’ या बेकार पानी? चावल के माड़ के सेवन से शरीर को होने वाले फायदे
- नवजात शिशु तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा: बच्ची खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार, सलाखों के पीछे पहुंचे कुल 7 आरोपी
- छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर थमा, उत्तरी हिस्से में 4 डिग्री तक लुढ़केगा पारा


