खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। चैत नव वर्ष 2026 के उपरांत होली पर्व के अवसर पर मंगलवार 17 मार्च को खर्रीपारा स्थित सर्व श्रीवास समाज भवन में होली मिलन (तेरस) का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने बड़े हर्ष और उल्लास के साथ सहभागिता निभाई। होली मिलन समारोह का मुख्य उद्देश्य समाज में एकता, भाईचारा और आपसी सामंजस्य को मजबूत करना रहा।
इस अवसर पर ढोल-नगाड़ा, मांदर और पारंपरिक फाग गीत-संगीत की मधुर धुनों पर उपस्थित लोग झूम उठे। कार्यक्रम ने सामाजिक एकजुटता और सांस्कृतिक परंपराओं की सुंदर मिसाल पेश की। समारोह में छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर स्वर्गीय केदार सिंह परिहार एवं प्रसिद्ध कवि स्वर्गीय लक्ष्मण मस्तूरिहा द्वारा रचित पारंपरिक फाग गीतों का विशेष प्रस्तुतीकरण किया गया, जिसने वातावरण को और भी उत्सवमय बना दिया।
इस आयोजन को सफल बनाने में सर्व श्रीवास समाज के जिला अध्यक्ष राजीव श्रीवास, कनौजिया श्रीवास समाज के जिला अध्यक्ष मुकेश श्रीवास, सचिव सीताराम श्रीवास सहित समाज के अनेक सदस्यों- रंजीत, जलेश, अंतु, अनिल, सोनू, रामेश्वर, रमेश, भावेश, अशोक, प्रमोद, राजकुमार, प्रदीप, सरजू, रामस्वरूप, संस्कार, लक्ष्मी, मोहन, चंद कुमार, दिलेश्वर, सुशील, माधव, शत्रुघ्न, राहुल, जीतेन्द्र आदि—का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे और होली मिलन तेरस को हर्षोल्लास के साथ यादगार बनाया।
Trending
- दर्री डेम में तैरती मिली ASI के लापता बेटे की लाश, 4 दिन बाद शव बरामद; बाइक और मोबाइल अब भी गायब
- रायपुर से सतना के लिए पौधे लेकर निकला आरंग का युवक पिकअप समेत लापता, 16 दिनों से सुराग नहीं; कवर्धा के बाद टूटा संपर्क
- अकवान के बाद अब छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड की दस्तक, कोहरे और बारिश ने बदला मौसम का मिजाज
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सेवा संवाद यात्रा में होंगे शामिल
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय


