खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। जिले में अवैध कटाई के बढ़ते मामलों के बीच कोटा परिक्षेत्र में वन विभाग ने रात्रिकालीन गश्त के दौरान बड़ी कार्रवाई की। सेमरिया–दानोखार मार्ग के कक्ष क्रमांक पी/805 में दबिश देकर टीम ने सागौन की अवैध कटाई कर परिवहन किए जा रहे 12 नग सागौन लट्ठे और दो पिकअप वाहन जब्त किए। हालांकि कार्रवाई के दौरान वन अपराधी वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए।
जब्त वाहनों में CG 13 एल 2428 (अनुमानित मूल्य 3 लाख) और CG 10 AY 9034 (अनुमानित मूल्य 5 लाख) शामिल हैं। जब्त सागौन लकड़ी की कुल मात्रा 0.869 घनमीटर आंकी गई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 40 हजार रुपए बताई गई है। मामले में प्रकरण क्रमांक 78/48 और 78/49 दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
अधिकारियों के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई को जिले में अवैध कटाई के खिलाफ बड़ी पहल माना जा रहा है।
Trending
- देश की विविधता हमारी सबसे बड़ी ताकत- उप मुख्यमंत्री अरुण साव
- एआई शिक्षकों का विकल्प नहीं, बल्कि उनकी क्षमता कई गुना बढ़ाने वाला सशक्त माध्यम -उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा
- घरेलू हिंसा को किसी भी तरह नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए- राज्यपाल डेका
- राष्ट्रीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता में जीपीएम के दिव्यांग खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 6 पदक जीतकर रचा सफलता का नया अध्याय
- संवेदनशीलता की मिसाल: चोटिल पूर्व सांसद नंदकुमार साय को अपने साथ हेलीकॉप्टर से रायपुर लाए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, बालाजी अस्पताल में कराया भर्ती
- किसान तुहर टोकन ऐप बना किसानों के लिए वरदान, घर बैठे टोकन लेकर दिनेश कुमार राय ने बेचा 80 क्विंटल धान
- गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के बहरी झोरकी में कथित अवैध धर्मांतरण को लेकर हड़कंप, विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन
- बालोद में गांजा तस्करी पर अब तक की सबसे बड़ी चोट: खप्परवाड़ा से एक क्विंटल से अधिक गांजा जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार


