खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर कोतवाली के हिस्ट्रीशीटर रवि साहू के घर पर पुलिस की टीम ने शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात छापा मारा। क्राइम ब्रांच के 20 जवानों ने रवि के घर को घेरकर कार्रवाई की। रवि उस समय घर पर सो रहा था, लेकिन पीछे के रास्ते से भागने में सफल हो गया। पुलिस ने उसके साथी मोहम्मद रफीक को मौके से पकड़ लिया। उसकी तलाशी के न दौरान बैग से सट्टा-पट्टी के कागज और डेढ़ लाख रुपए नकद बरामद किया गया। घर से शराब और गांजा भी मिला है, जिसे जब्त कर लिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार रवि साहू के खिलाफ अब तक 79 मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या, चाकूबाजी, तस्करी सहित कई गंभीर अपराध शामिल हैं। वह कई बार जिला बदर भी हो चुका है। जेल से छूटने के बाद वह फिर से गांजा-शराब की तस्करी और जुआ-सट्टा का संचालन करने लगता है। मिली जानकारी के अनुसार क्राइम ब्रांच की।
टीम आधी रात को हिस्ट्रीशीटर रवि साहू और मुकेश गुप्ता उर्फ बनिया के घर पहुंची थी। रवि घर पर मौजूद था, लेकिन छापे की खबर मिलते ही छत के रास्ते फरार हो गया। उसका साथी मौके पर पकड़ लिया गया। वहीं मुकेश गुप्ता घर पर नहीं मिला। वह पिछले एक माह से फरार चल रहा है। उसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगी हुई हैं। देर रात तक कोतवाली पुलिस इस मामले में कार्रवाई करती रही। इस दौरान कुछ और लोगों को भी हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
Trending
- खाकी पर दाग, गांजा तस्करी में मददगार नगर सैनिक गिरफ्तार
- राजनांदगांव में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर में मस्कत, लॉज मालिक और विवाहित महिला गिरफ्तार
- 11 जून को परम एकादशी, सर्वार्थ सिद्धि योग में पूजा समय पढ़ें यह कथा, तभी पूरा होगा व्रत, मिलेगा पुण्य
- हार्दिक पंड्या चोट के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर
- नीम की पत्तियां ही नहीं, इसका फल भी है बेहद गुणकारी! जानिए सेवन के फायदे
- आज लगेगा रोजगार मेला, युवाओं के लिए बड़ा मौका, 653 पदों पर होगी भर्ती
- छत्तीसगढ़ के 14 जिलों में आज बारिश का ‘यलो अलर्ट’, जानें कब होगी मानसून की एंट्री
- यात्रियों के लिए बड़ी खबर: रसमड़ा स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते आज से 8 यात्री ट्रेनें रहेंगी रद्द


