खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) मुख्यालय के निर्देश पर जिले में मानकविहीन एवं नियमों का उल्लंघन कर संचालित सीएससी केंद्रों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। जांच के दौरान निर्धारित मापदंडों पर खरे नहीं उतरने वाले 77 सीएससी संचालकों की आईडी तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी गई है, जिससे जिले के सीएससी संचालकों में हड़कंप मच गया है।
जिला प्रशासन एवं सीएससी जिला कार्यालय द्वारा लंबे समय से केंद्रों की कार्यप्रणाली पर नजर रखी जा रही थी। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कई केंद्र बिना स्थायी कार्यालय के संचालित हो रहे थे। इसके अलावा कई केंद्रों में न तो अनिवार्य कॉमन ब्रांडिंग थी और न ही सरकार द्वारा निर्धारित रेट चार्ट प्रदर्शित किया गया था।
जांच में मिली प्रमुख अनियमितताएं
जांच के दौरान खुलासा हुआ कि कई सीएससी केंद्रों में स्थायी कार्यालय नहीं था
कॉमन ब्रांडिंग व अधिकृत बैनर का अभाव
रेट चार्ट प्रदर्शित नहीं किया गया। सीएससी आईडी के अलावा अन्य माध्यमों से लेनदेन
सुरक्षा मानकों की अनदेखी किया।
जिला प्रशासन व सीएससी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में केवल वही सीएससी केंद्र संचालित किए जाएंगे जो सभी निर्धारित शर्तों का पूर्ण रूप से पालन करेंगे। प्रत्येक केंद्र का एक निश्चित एवं स्थायी स्थान होना अनिवार्य होगा।
कॉमन ब्रांडिंग केवल लटकाने या चिपकाने से मान्य नहीं होगी, बल्कि उसे फ्रेम कर सही तरीके से प्रदर्शित करना होगा। केंद्र में स्टेट लोगो, सीएससी आईडी एवं अधिकृत बैनर स्पष्ट रूप से लगे होने चाहिए।
साथ ही पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रत्येक केंद्र पर शासन द्वारा निर्धारित रेट चार्ट प्रमुखता से प्रदर्शित करना अनिवार्य किया गया है। सुरक्षा मानकों के तहत सभी वीएलई (VLE) का पुलिस वेरिफिकेशन भी आवश्यक बताया गया है।
बंद आईडी कैसे होंगी पुनः चालू
जिन संचालकों की सीएससी आईडी बंद की गई है, उन्हें निर्देशित किया गया है कि वे सभी आवश्यक मानकों को पूरा कर प्रमाणों के साथ जिला सीएससी प्रबंधक से तत्काल संपर्क करें। सभी दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही आईडी पुनः चालू की जाएगी। जिला प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि आगे भी नियमों की अनदेखी करने वाले सीएससी केंद्रों पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
Trending
- छत्तीसगढ़ में धान खरीदी महाअभियान ने पकड़ी रफ्तार: 2.78 लाख मीट्रिक टन से अधिक की रिकॉर्ड खरीदी, 5 लाख से ज्यादा टोकन जारी
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भिलाई में 154 करोड़ 66 लाख 86 हजार रूपए का किया लोकार्पण और भूमिपूजन
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया दुर्ग रेंज के नवीन साइबर थाना भवन का लोकार्पण
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरू नानक देव जी के प्रकाश पर्व समारोह में हुए शामिल
- माता कौशल्या की जन्मभूमि एवं प्रभु श्रीराम के ननिहाल में राम कथा का आयोजन हम सभी के लिए सौभाग्य का विषय- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- कबीरधाम में अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी का बड़ा भंडाफोड़: ड्राइवर सीट के ऊपर गोपनीय चेंबर से 407 किलो गांजा जब्त, यूपी के दो आरोपी गिरफ्तार
- दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश और मारपीट, एक आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी फरार
- 30 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों के 250 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता का किया शुभारंभ


