आज 16 जनवरी 2026 को शिव पूजन का अद्भुत संयोग बना है। आज शुक्र प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि है। भगवान शिव की कृपा पाने के लिए इन 4 नियमों का पालन जरूर करें।
शिवरात्रि और प्रदोष व्रत 2026
16 जनवरी 2026 का दिन धार्मिक दृष्टि और खासकर शिव पूजन के लिए बहुत ही शुभ है। क्योंकि एक ही तिथि पर शिवजी को समर्पित दो व्रत पड़ रहे हैं। आज मासिक शिवरात्रि के साथ शुक्र प्रदोष व्रत भी है।
पंचांग के अनुसार, आज 16 जनवरी को माघ कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और चतुर्दशी तिथि का संयोग रहेगा, जिस कारण मासिक शिवरात्रि और प्रदोष व्रत दोनों व्रत रखें जाएंगे। लेकिन शिवजी की कृपा पाने के लिए आज भक्तों को भूलकर भी कोई गलती नहीं करनी चाहिए। इसलिए इन नियमों का पालन जरूर करें।
मासिक शिवरात्रि और प्रदोष व्रत में शिवजी की पूजा की जाएगी। कई लोग शिवलिंग की पूरी परिक्रमा करते हैं, जोकि शास्त्रों के अनुसार सही नहीं माना जाता है। इसलिए आज के दिन यह गलती न करें, वरना शिव जी नाराज हो सकते हैं। इसलिए शिवलिंग की हमेशा आधी परिक्रमा ही करनी चाहिए।
मासिक शिवरात्रि और प्रदोष व्रत का दिन बहुत ही शुभ माना जाता है। आज के दिन भूलकर भी काले रंग के वस्त्र पहनकर पूजा-पाठ न करें। काले कपड़ों को नकारात्मकता और दुख से जोड़ा जाता है।
आज के पावन दिन पर मांस-मदिरा से पूरी तरह दूरी बनाएं। व्रत नियमों का पूर्ण रूप से पालन करें और लहसुन-प्याज का सेवन भी न करें। साथ ही ब्रह्मचर्य का पालन करें।
मासिक शिवरात्रि और प्रदोष व्रत का दिन शिवजी को समर्पित है। इस दिन दान करना बहुत शुभ होता है। लेकिन भूलकर भी नुकीली चीजें, टूटी-फूटी चीजें, बासी या जूठा भोजन, काले रंग की चीजें और तामसिक वस्तुओं का दान न करें।
Trending
- अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता
- देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल
- बलौदा बाजार: सुकली गांव में मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत, जहर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका


