खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के बचेली थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक मोहल्ले में एक युवक ने 30 दिसंबर को एक मानसिक रूप से कमजोर युवती के साथ अनाचार की कोशिश की। लेकिन इस घटना के बाद परिजनों ने जब थाने में मामला दर्ज कराया तो आरोपी को घटना के 6 दिन बाद भी गिरफ्तार नही किया गया। परिजनों ने इस बीच आरोपी के पिता ने पीड़ित पक्ष को घर जाकर गाली-गलौच देते हुए धमकी दी। परिजनों ने आरोप लगाया कि उन्होंने 6 दिन पहले मानसिक रूप से कमजोर युवती के साथ दुष्कर्म के प्रयास की शिकायत दी थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। रविवार देर रात बड़ी संख्या में वह फिर बचेली थाने पहुंचे और आरोपी के पिता के खिलाफ गाली-गलौच और धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद बचेली पुलिस ने मामले काे गंभीरता से लेते हुए मानसिक रूप से कमजोर युवती के साथ अनाचार का प्रयास करने वाले आरोपी और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
दंतेवाड़ा एएसपी बर्मन ने बताया कि थाने में महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला आया था, इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज की गई थी। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाना था, इस बीच आरोपी के पिता ने पीड़ित पक्ष के साथ नशे की हालत में गाली-गलौच और धमकी दी। इसकी शिकायत पर रविवार रात को मामला दर्ज किया गया। साथ ही आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की जा रही है। दोनों मामलों में आरोपी और उसके पिता को हिरासत में लिया गया है।
Trending
- छत्तीसगढ़ में धान खरीदी महाअभियान ने पकड़ी रफ्तार: 2.78 लाख मीट्रिक टन से अधिक की रिकॉर्ड खरीदी, 5 लाख से ज्यादा टोकन जारी
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भिलाई में 154 करोड़ 66 लाख 86 हजार रूपए का किया लोकार्पण और भूमिपूजन
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया दुर्ग रेंज के नवीन साइबर थाना भवन का लोकार्पण
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरू नानक देव जी के प्रकाश पर्व समारोह में हुए शामिल
- माता कौशल्या की जन्मभूमि एवं प्रभु श्रीराम के ननिहाल में राम कथा का आयोजन हम सभी के लिए सौभाग्य का विषय- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- कबीरधाम में अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी का बड़ा भंडाफोड़: ड्राइवर सीट के ऊपर गोपनीय चेंबर से 407 किलो गांजा जब्त, यूपी के दो आरोपी गिरफ्तार
- दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश और मारपीट, एक आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी फरार
- 30 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों के 250 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता का किया शुभारंभ


