खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। बीजापुर विधान सभा के लोकप्रिय नेता, छत्तीसगढ़ के पूर्व वन मंत्री महेश गागड़ा ने आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय, नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन जी से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर गागड़ा ने नितिन नवीन को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
उन्होंने कहा कि नवीन का अडिग संगठनात्मक समर्पण, अनुशासित कार्यशैली एवं कर्मठ नेतृत्व पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत है। गागड़ा ने विश्वास व्यक्त किया कि नितिन नवीन के कुशल मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता राष्ट्रसेवा, सुशासन और अंत्योदय के संकल्प को और अधिक ऊर्जा व प्रतिबद्धता के साथ साकार करेगा। गागड़ा ने ईश्वर से नितिन नवीन के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल कार्यकाल की कामना की।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी


