खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। महिला आरक्षण बिल से जुड़ा संविधान (131वां) संशोधन बिल लोकसभा में पास नहीं हो पाई। इस पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार और एनडीए पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि एनडीए महिला आरक्षण बिल के पक्ष में दो तिहाई बहुमत जुटाने में नाकाम रहा। ये महिला आरक्षण बिल नहीं है। यह बिल देश के चुनावी ढांचे को बदलने की कोशिश थी।
बघेल ने कहा कि यदि सरकार वास्तव में महिला आरक्षण लागू करना चाहती है तो 2023 में लाए गए बिल को तुरंत लागू किया जाना चाहिए। महिला आरक्षण को परिसीमन और जनगणना से जोड़ना गलत है, क्योंकि अभी तक जनगणना ही नहीं हुई है।बिना जनगणना के परिसीमन करने की कोशिश छोटे राज्यों के लिए नुकसानदायक हो सकती है। सरकार चाहे तो एक महीने में प्रक्रिया पूरी कर सकती है, लेकिन जानबूझकर देरी की जा रही है।
भूपेश बघेल ने महंगाई के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि गैस, पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से आम जनता परेशान है। सीमेंट के दाम बढ़ने से निर्माण कार्य प्रभावित हो रहे हैं। कई राज्यों में सड़क निर्माण तक ठप हो गया है। घरेलू गैस के बाद कमर्शियल गैस, डीजल की कीमत दूसरे देशों में दोगुना हो गई है। अब यहां भी बढ़ेगा।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपनी नाकामी छिपाने के लिए ऐसे कदम उठा रही है। बघेल ने यह भी कहा कि महिला आरक्षण बिल का नोटिफिकेशन देर रात जारी किया गया, जो सरकार की जल्दबाजी को दर्शाता है। दो राज्यों का चुनाव हो गया। तीन राज्यों का और होना है। देश में चुनावी माहौल के बीच सरकार सिर्फ सत्ता में बने रहने के लिए फैसले ले रही है, जबकि जनता महंगाई और मूलभूत समस्याओं से जूझ रही है।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा


