खबर वर्ल्ड न्यूज-सूरजपुर। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आज सूरजपुर जिले में दो सड़क विकास कार्यों को नई गति दी। उन्होंने भटगांव विधानसभा अंतर्गत ग्राम शिवसागरपुर में कासलगिरी से शिवसागरपुर तक 1.4 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन कर कार्य का शुभारंभ किया। इस सड़क निर्माण के लिए शासन द्वारा 119 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
इसके पश्चात मंत्री राजवाड़े ने ग्राम महेशपुर में 5.80 किलोमीटर लंबी सड़क के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य के प्रारंभ अवसर पर पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य की शुरुआत की। यह सड़क सिलफीली राष्ट्रीय राजमार्ग-43 से महेशपुर होते हुए लटोरी तक जाती है। इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए शासन ने 1269 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी है।
इस अवसर पर मंत्री राजवाड़े ने कहा कि सुदृढ़ सड़क नेटवर्क से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा और शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ व्यापारिक गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीण एवं दूरस्थ अंचलों में आधारभूत संरचना के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, जिला एवं स्थानीय प्रशासन के अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
Trending
- AIIMS रायपुर के दीक्षांत समारोह के आमंत्रण को लेकर सियासी हलचल, सांसद-विधायक और महापौर के नाम गायब
- पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने लखनपुर में मछली बीज वितरण कार्यक्रम में की सहभागिता, महिला स्व-सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने पर दिया जोर
- ग्रीन पैराडाइज में अनोखे अंदाज में सजा सावन महोत्सव, ‘मिसेज ग्रीन पैराडाइज’ बनीं गीता सिंह
- पदोन्नति से अनुकंपा नियुक्ति तक मामलों की जांच की मांग, अंकित गौरहा ने संयुक्त संचालक को सौंपा विस्तृत पत्र
- रक्षाबंधन से पहले बहनों को विष्णु भैया का महतारी वंदन उपहार
- जनजातीय कारीगरों के हुनर को मिलेगा व्यापक बाजार, 20 कलाकारों एवं कारीगरों ने लगाए स्टॉल
- टाउन हॉल की छायाचित्र प्रदर्शनी का हुआ समापन, इतिहास से विकास तक की यात्रा ने किया प्रभावित
- छतीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) के प्रारूप पर मंथन


