नई दिल्ली। बुखार आने पर शरीर कमजोर हो जाता है और लोगों को भूख नहीं लगती है। ऐसे में डॉक्टर हल्का खाना खाने की सलाह देते हैं। अधिकतर लोग बुखार में खिचड़ी और दलिया खाना पसंद करते हैं। बुखार में लोगों का सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि क्या खाया जाए और क्या नहीं? अक्सर लोग इसे लेकर बहस करते हैं कि बुखार में चावल खाने चाहिए या नहीं। कुछ लोग मानते हैं कि चावल खाने से सर्दी-जुकाम बढ़ता है, तो कुछ इसे हल्का और आसानी से पचने वाला भोजन कहते हैं। ऐसे में डाइटिशियन की राय जानना बेहद जरूरी हो जाता है, ताकि फीवर से जल्दी रिकवरी हो सके।
नई दिल्ली के PSRI हॉस्पिटल की सीनियर डाइटिशियन पूनम दुनेजा के मुताबिक बुखार के दौरान शरीर का पाचन तंत्र धीमा हो जाता है। इस समय ऐसे खाने की जरूरत होती है, जो हल्का, आसानी से पचने वाला और एनर्जी देने वाला हो। सादा उबले हुए चावल इस कसौटी पर काफी हद तक खरे उतरते हैं। इनमें फैट बहुत कम होता है और उबले चावल पेट पर भारी नहीं पड़ते हैं। इसके अलावा चावल खाने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है, जो बुखार के समय बेहद जरूरी होती है। हालांकि यह समझना जरूरी है कि चावल किस रूप में खाए जा रहे हैं।
एक्सपर्ट के अनुसार अगर आप तले हुए चावल, मसालेदार पुलाव या बिरयानी खाते हैं, तो यह बुखार में नुकसानदायक हो सकता है। अगर सादा चावल दाल, दही या हल्की सब्जी के साथ खाएंगे, तो रिकवरी में भी मदद मिलती है। खासतौर पर मूंग दाल के साथ चावल का कॉम्बिनेशन शरीर को प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट दोनों देता है। बुखार के दौरान शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो जाती है। चावल पानी के साथ पकते हैं और शरीर का हाइड्रेशन बेहतर बनाए रखते हैं।
डाइटिशियन ने बताया कि हर व्यक्ति का शरीर अलग होता है। अगर किसी को बुखार के साथ डायरिया, पेट में गैस या एसिडिटी की समस्या है, तो चावल सीमित मात्रा में ही खाने चाहिए। वायरल फीवर या सामान्य बुखार में सादा चावल नुकसान नहीं करते हैं। अगर चावल खाने के बाद भारीपन या परेशानी हो, तो थोड़े समय के लिए इससे परहेज करें। बुखार में जल्दी रिकवरी के लिए सिर्फ चावल पर निर्भर रहना सही नहीं है। सादा चावल, दाल, उबली सब्जियां, दही, फल और पर्याप्त पानी शरीर को दोबारा ताकत देता है। सही भोजन, पर्याप्त आराम और डॉक्टर की सलाह से बुखार से जल्दी उबरा जा सकता है।
Trending
- महतारी वंदन योजना: रक्षाबंधन पर बहनों को सौगात, सुरेखा ने बेटी के ‘सुकन्या खाते’ में जमा की 31वीं किस्त
- मोहला की ग्राम पंचायतों में रक्षाबंधन पर अनोखी पहल: ‘रक्षा सूत्र’ बांधकर पीएम आवास हितग्राहियों ने लिया पक्का घर बनाने का संकल्प
- नेपाल प्राकृतिक आपदा: छत्तीसगढ़ के 9 नागरिकों की स्थिति स्पष्ट, 5 सुरक्षित लौटे, 2 लापता लोगों की खोज जारी
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 82 खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को देंगे राज्य खेल अलंकरण
- सुरक्षा और स्नेह की अटूट डोर: 22वीं वाहिनी CRPF ने बालिका छात्रावास की छात्राओं के साथ मनाया भाई-बहन का पावन पर्व
- रक्षाबंधन पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं
- महतारी वंदन योजना का आर्थिक प्रभाव: 31वीं किस्त से महिलाओं की वित्तीय स्वायत्तता को मिली नई धार, रक्षाबंधन पर अम्बिकापुर में दिखा उत्साह
- रायपुर के महादेव घाट में रक्षाबंधन के दिन बड़ा हादसा: अस्थि विसर्जन के दौरान डूबा 35 वर्षीय युवक


