खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के ग्राम जवाहर खेड़ेगाव में रहने वाली एक 19 वर्षीय युवती खेमिन नरेटी ने अपने पिता की डांट से नाराज होकर घर के अंदर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब उसकी मां घर आई तो बेटी को फंदे पर लटका देख आस-पास के लोगों को सूचना दी गई। माैके पर पंहुची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बड़गांवपुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज गुरूवार सुबह ग्राम जवाहर खेड़ेगाव निवासी कमलेश नरेटी की 19 वर्षीय बेटी खेमिन नरेटी को पिता ने किसी बात को लेकर डांट दिया, जिसके बाद पिता घर से बाहर काम से चले गए। उसकी मां गांव में महुआ बीनने चली गई, जबकि छोटा भाई मोहल्ले में खेलने के लिए चला गया।
पिता की डांट बेटी को इतनी बुरी लगी कि उसने अपनी ही चुन्नी को फंदा बनाते हुए दोपहर को घर के अंदर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोपहर के बाद जब उसकी मां महुआ बीनकर घर वापस आई तो बेटी को खोजा तो बेटी को फंदे से लटका देख आस-पास के लोगों को बुलाया। तत्काल युवती को अस्पताल ले जाया गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस घटना से परिवार बुरी तरह से टूट गया। उनका कहना था कि पिता की डांट को इतना बुरा मान लिया कि अपना जीवन ही समाप्त कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया, वहीं मामले की जांच की जा रही है।
Trending
- उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति
- पद्मश्री और राज्य अलंकरण से सम्मानित कलाकारों, साहित्यकारों तथा संस्कृति जगत की विभूतियों ने मुक्तकाश मंच से पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई दी भावभीनी श्रद्धांजलि
- कर्मचारियों की गरिमा और आर्थिक सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बड़ी पहल
- डुमरतराई थोक बाजार से व्यापार एवं राेजगार दोनों को मिलेगा बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- साय कैबिनेट के बड़े फैसले: औद्योगिक विकास, टैक्स रिफॉर्म्स और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को मिलेगी नई गति
- एस.डी.जी. 2.0 और ‘बस्तर अंजोर’ से विकसित छत्तीसगढ़ के विजन को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- छत्तीसगढ़ महाघोटाला: 3 साल से फरार कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल EOW की हिरासत में, बेटे से पूछताछ के बाद खुद पहुंचे दफ्तर
- छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ी पदोन्नति: 2013 बैच के 61 सब इंस्पेक्टर बने इंस्पेक्टर, DGP अरुण देव गौतम ने जारी किया आदेश


