खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से छाए बादलों के कारण न्यूनतम तापमान में पिछले चौबीस घंटे में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। माना में 11 डिग्री का विक्षोभपारा 15।3 तक पहुंच गया है। रात के तापमान में हुई बढ़ोतरी का कोई बड़ा प्रभाव ठंड पर नहीं हुआ है। विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद तापमान में फिर गिरावट होने की संभावना बन रही है।
जनवरी का महीना ठंड का मुख्य मौसम होता है और इसका प्रभाव शुरुआत से दिख रहा है। वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव होने की वजह से न्यूनतम तापमान में बदलाव हो रहा है। आने वाली नमी के असर से बादल छा रहे हैं जिससे न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। पिछले चौबीस घंटे में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान सुकमा में 31 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं राज्य के न्यूनतम तापमान में एक से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हुई है। माना का तापमान 11 से उछलकर 15.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसी तरह मैदानी इलाकों में रात का पारा एक से तीन डिग्री तक बढ़ा। सरगुजा संभाग के शहरों में तापमान में विशेष बदलाव नहीं हुआ।
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक तापमान में होने वाली बढ़ोतरी का ठंड पर कोई खास असर नहीं हुआ। विक्षोभ का असर समाप्त होने के बाद तापमान नीचे लुढ़केगा जिससे ठंड का अनुभव और बढ़ने की संभावना है। अगले चौबीस घंटे में सरगुजा और अंबिकापुर में गहरा धुंध छाने की संभावना है।
राजधानी रायपुर में आज धुंध छाए रहने की संभावना जताई गई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
Trending
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी
- छत्तीसगढ़ में धान खरीदी महाअभियान ने पकड़ी रफ्तार: 2.78 लाख मीट्रिक टन से अधिक की रिकॉर्ड खरीदी, 5 लाख से ज्यादा टोकन जारी
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भिलाई में 154 करोड़ 66 लाख 86 हजार रूपए का किया लोकार्पण और भूमिपूजन
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया दुर्ग रेंज के नवीन साइबर थाना भवन का लोकार्पण
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरू नानक देव जी के प्रकाश पर्व समारोह में हुए शामिल
- माता कौशल्या की जन्मभूमि एवं प्रभु श्रीराम के ननिहाल में राम कथा का आयोजन हम सभी के लिए सौभाग्य का विषय- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय


