खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में नवतपा से पहले से सूरज आग उगल रहा है। रायपुर में गुरुवार को भीषण गर्मी का कहर देखने को मिला। पारा 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। वहीं माना में सबसे ज्यादा 45 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। रात तक गर्म हवाएं चलती रही। दोपहर में सूरज की तपन और गर्म हवाओं के चलते कूलर भी ठंडा हवा नहीं दे पा रही थी। एक मिनट भी घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था।
मौसम विभाग ने शुक्रवार को रायपुर में ग्रीष्म लहर को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया है। आज राजधानी में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई गई है।
प्रदेश के बिलासपुर, रायगढ़, सारंगढ़- बिलाईगढ़, सक्ती, मुंगेली, जांजगीर-चांपा, बलोदा बाजार, रायपुर, धमतरी, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव जिलों में एक-दो पॉकेट में ग्रीष्म लहर चलने को लेकर ऑरेंज अलर्ट है। वहीं मौसम विभाग ने कोरबा, गरियाबंद, महासमुंद, बालोद, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिलों में एक-दो पॉकेट में हीटवेव चलने की संभावना जताई है। यहां यलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग ने ग्रीष्म लहर मद्देनजर एडवायजरी जारी की है। मौसम विभाग का कहना है कि अनावश्यक रूप से धूप में ना निकलें, विशेषकर दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच। पानी और उपयुक्त तरल पदार्थ का सेवन करते रहें। धूप में निकल रहे हैं तो हल्के रंग के कॉटन कपड़े पहनें व पूरे शरीर को ढंककर रखें।
मौसम विभाग ने रायपुर शहर में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना जताई है। आकाश मुख्यतः साफ़ रह सकता है। वहीं अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड होने के आसार हैं।
Trending
- सुशासन तिहार में जनता के बीच पहुँची सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कोसरंगी चौपाल में पीएम सूर्य घर, सौर सुजला और स्वामित्व योजना का लाभ लेने किया आह्वान
- CM विष्णुदेव साय ने किया कचना रेलवे ओवरब्रिज का लोकार्पण
- बीजापुर कलेक्टर ने जन चौपाल में जमीन पर बैठकर सुनी समस्याएं, युवाओं संग खेला क्रिकेट
- भीषण गर्मी एवं लू को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
- सुशासन तिहार में जनकल्याण का उत्सव
- प्रशासन में एआई के प्रयोग से पारदर्शिता के साथ ही घर बैठे समस्या का शीघ्र निदान हुआ संभव: सोनमणि बोरा
- कच्चे मकान के दर्द से मिला छुटकारा: प्रधानमंत्री आवास योजना बनी अनीता के परिवार का नया आशियाना
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बरगद के पेड़ के नीचे लगाई चौपाल, सुनी ग्रामीणों की समस्याएं


