नई दिल्ली। गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हरा दिया है। अंतिम 2 गेंद में दिल्ली को जीत के लिए 2 रन बनाने थे, लेकिन प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 रन डिफेंड करते हुए गुजरात को रोमांचक जीत दिलाई। इसी के साथ दिल्ली का विजयरथ थम गया है। डेविड मिलर ने अंतिम 2 ओवरों में पूरा मैच लगभग पलट ही दिया था, लेकिन अंतिम 2 गेंदों पर मिलर से दो रन नहीं बने।
अंतिम 2 गेंद में नहीं बने 2 रन
आखिरी ओवर में दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 13 रन बनाने थे और सामने गेंदबाज थे प्रसिद्ध कृष्णा। ओवर की दूसरी गेंद पर विप्रज निगम आउट हो गए, लेकिन ओवर की चौथी गेंद पर डेविड मिलर ने छक्का लगाकर मैच का रुख फिर से दिल्ली की ओर मोड़ दिया था।
हालात ऐसे थे कि दिल्ली को अंतिम 2 गेंद में जीत के लिए 2 रन बनाने थे। पांचवीं गेंद पर मिलर बड़ा शॉट नहीं लगा पाए, लेकिन उन्होंने सिंगल रन भी नहीं लिया। ऐसे में दिल्ली को अब जीत के लिए एक गेंद में 2 रन बनाने थे। प्रसिद्ध कृष्णा ने स्लोवर शॉर्ट गेंद फेंकी, जिसे डेविड मिलर बल्ले से कनेक्ट नहीं कर पाए। विकेटकीपर जोस बटलर ने थ्रो करके कुलदीप यादव को रन आउट कर दिया। इस तरह गुजरात को अंतिम गेंद पर एक रन से जीत मिली।
मैच में लगे 4 अर्धशतक
मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। गुजरात की टीम जब पहले बैटिंग करने आई तो कप्तान शुभमन गिल ने 45 गेंद में 70 रन बनाए। उनके अलावा जोस बटलर ने 52 (27) और वाशिंगटन सुंदर ने 55 (32) रन बनाए। इन तीन अर्धशतकीय पारियों की बदौलत गुजरात की टीम 210 के स्कोर तक पहुंची।
दिल्ली जब बड़े लक्ष्य का पीछा करने आई तो पथुम निसांका और केएल राहुल ने पहले विकेट के लिए 76 रनों की साझेदारी कर गुजरात को बैकफुट पर भेज दिया था। निसांका ने 41 रन बनाए। इस बार समीर रिजवी खाता तक नहीं खोल पाए, वहीं नीतीश राणा एक बार फिर फ्लॉप रहे। मगर केएल राहुल ने 52 गेंद में 92 रनों की पारी खेली, यह मैच का चौथा अर्धशतक रहा। डेविड मिलर ने जरूर 20 गेंद में 41 रन बनाकर दिल्ली की उम्मीद बढ़ाई, लेकिन अपनी टीम की जीत सुनिश्चित नहीं कर पाए।
Trending
- चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह
- छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ
- अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता
- देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक


