नई दिल्ली। लंबी उम्र तक स्वस्थ रहने के लिए आपको खानपान हेल्दी रखना होगा। डाइट में हर तरह के पौष्टिक तत्वों का होना जरूरी है। दिन भर आपका शरीर और दिमाग काम करता रहता है, एक्टिव रहता है, ऐसे में इसे आराम देने के लिए, खोई ऊर्जा, ताकत को बरकरार रखने के लिए कुछ ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए, जिससे आप चुस्त-दुरुस्त महसूस करें। फिट रहें और एनर्जेटिक महसूस करें। कुछ खाद्य पदार्थ को एक साथ खाने से सेहत को काफी लाभ होता है। ऐसे में आप छुहारे और दूध के कॉम्बिनेशन को जरूर ट्राई करें। जी हां, छुहारे वाला दूध पीने से न सिर्फ शरीर को ताकत मिलता है, बल्कि ढेरों फायदे भी होते हैं।
छुहारे वाला दूध पीने के फायदे
-हेल्दी रहने के लिए और सर्दियों के मौसम में शरीर को गर्म रखने के लिए आप छुहारे वाला दूध पी सकते हैं। छुहारे की तासीर गर्म होती है। जब आप इसे दूध में उबालकर इस दूध का सेवन करते हैं तो कई लाभ होते हैं। आप महंगे सप्लीमेंट और एनर्जी ड्रिंक्स की तरफ भागने की बजाय दूध में छुहारा डालकर पीना शुरू कर दें। ये सदियों से शरीर को ताकत देने के लिए आसान उपाय है।
-आयुर्वेद के अनुसार, दूध और छुहारा एक ऐसा आहार है, जो शरीर को बल देता है। जीवन शक्ति बढ़ाता है। छुहारा स्वाद में मीठा और तासीर में गर्म होता है। वहीं, दूध ठंडा, पोषण से भरपूर और शांत करने वाला होता है। इन दोनों को साथ में उबालते हैं तो ये एक शक्तिशाली ड्रिंक बन जाता है। इसे पीने से शारीरिक ताकत, कमजोरी दूर होती है।
– दूध और छुहारे को एक पावरफुल कॉम्बिनेशन कहा जाता है, जो मर्दों के लिए भी बेहद फायदेमंद है। इसे पीकर थकान दूर हो जाता है। शरीर में नई ऊर्जा भर जाती है। जो लोग दुबले-पतले हैं, उन्हें वजन बढ़ाने में ये मदद कर सकता है। इस दूध को पीने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। यदि आपको बार-बार सर्दी-जुकाम, इंफेक्शन, बुखार आदि होता रहता है तो आप छुहारे वाला दूध जरूर पिएं। ये आपके लिए एक टॉनिक साबित होगा।
-पुरुषों में यह स्टैमिना और शक्ति बढ़ाने में सहायक माना जाता है, जबकि महिलाओं में कमजोरी और खून की कमी यानी एनीमिया में लाभ देता है।
-सर्दियों में इसका सेवन जरूर करना चाहिए, क्योंकि तासीर में ये गर्म होता है। इस ड्रिंक को पीने से शरीर अंदर से गर्म रहता है। जोड़ों का दर्द, जकड़न कम होता है। सूखी खांसी जैसी समस्याओं से बचाव करता है। इतना ही नहीं, नियमित सेवन से नींद अच्छी आती है।
-मानसिक थकान कम होती है। मूड बेहतर रहता है। त्वचा के लिए भी यह नुस्खा लाभकारी है। छुहारे वाला दूध स्किन की ड्राइनेस को दूर करके सॉफ्ट बनाता है और चेहरे पर प्राकृतिक चमक लाता है।
कैसे बनाएं छुहारे वाला दूध
आप 5 मिनट में छुहारे वाला दूध बना कर पी सकते हैं। इसके लिए आपको 3 से 4 छुहारे चाहिए। छुहारे के बीज को निकाल दें। एक बर्तन में दूध और छुहारे को डालें। धीमी आंच पर उबाल आने दें। जब दूध आधा रह जाए और छुहारे नर्म हो जाएं, तब गैसे बंद कर दें। इसे आप रात में सोने से पहले पिएं। छुहारे भी चबाकर खा लें। डायबिटीज होने पर डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।
Trending
- मारो नगर पंचायत को मिली विकास की सौगात: शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और हाट-बाजार के लिए ₹1.99 करोड़ स्वीकृत
- बच्चों के बचपन की रक्षा में समाज की भागीदारी जरूरी: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
- डिजिटल सुविधा से आसान हुआ धान विक्रय, घर बैठे ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर उपार्जन केंद्र पहुंच रहे किसान
- पीएम-जनमन योजना से सुखनी के पक्के घर का सपना हुआ साकार, पहाड़ी कोरवा परिवार के जीवन में आई खुशहाली
- किसानों की परिस्थितियों को समझकर लिए जा रहे संवेदनशील निर्णय, अन्नदाताओं को मिल रहा आर्थिक संबल
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में साकार हो रहा श्रद्धालुओं के तीर्थ दर्शन का सपना
- किसानों की मेहनत को मिल रहा सम्मान, धान खरीदी की सुगम व्यवस्था से बढ़ रहा विश्वास
- गढ़फुलझर को आस्था, अध्यात्म और सामाजिक समरसता के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करेंगे : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय


