चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू हो रही है। पहले दिन घटस्थापना होगी। फिर 9 दिन तक माता की पूजा, व्रत, धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे। देवी भागवत पुराण और मार्कंडेय पुराण में नवरात्रि की अष्टमी और नवमी तिथि को अत्यंत फलदायी बताया गया है। माना जाता है कि इस दिन देवी की उपासना करने से सभी संकट दूर होते हैं साथ ही नवरात्रि के नौ की पूजा सफल हो जाती है। इस साल चैत्र नवरात्रि की अष्टमी और नवमी तिथि किस दिन है यहां देखें।
चैत्र नवरात्रि घटस्थापना मुहूर्त
घटस्थापना मुहूर्त – सुबह 06:52- सुबह 07:43
घटस्थापना अभिजित मुहूर्त – दोपहर 12:07 – दोपहर 12:55
चैत्र नवरात्रि की अष्टमी-नवमी 2026 डेट
चैत्र नवरात्रि अष्टमी – 26 मार्च 2026
अष्टमी तिथि – 25 मार्च 2026, दोपहर 1.50 पर शुरू होगी और 26 मार्च को सुबह 11:48 पर समाप्त होगी।
मुहूर्त – सुबह 6।20 – सुबह 7.52
दूसरा मुहूर्त – सुबह 10.56 – दोपहर 2.01
शाम का मुहूर्त – शाम 5.06 – रात 9.33
मां महागौरी पूजन – मां महागौरी को सौभाग्य और विवाह की देवी माना जाता है। मान्यता है कि जो अविवाहित कन्याएं श्रद्धा से इनकी पूजा करती हैं, उन्हें योग्य वर की प्राप्ति होती है और विवाहित महिलाओं को अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है। इस दिन लोग अपनी कुल देवी का पूजन करते हैं।
चैत्र नवरात्रि नवमी – 27 मार्च 2026
नवमी तिथि – 26 मार्च को सुबह 11:48 पर शुरू होगी और 27 मार्च 2026 को सुबह 10.06 पर समाप्त होगी।
मुहूर्त – सुबह 6.18 – सुबह 10.56
मां सिद्धिदात्री पूजा – नवारत्रि के आखिरी दिन माता के नौवे स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा करने से व्यक्ति की बुद्धि, विवेक और ज्ञान बढ़ता है। साधना करने वालों को आध्यात्मिक शक्ति और आत्मिक शांति प्राप्त होती है।
कन्या पूजा के लिए 2 दिन श्रेष्ठ
चैत्र नवरात्रि में अष्टमी और नवमी दोनों दिन कन्या पूजन के लिए श्रेष्ठ माने जाते हैं। पुराणों के अनुसार कन्या पूजन करने से मां दुर्गा अत्यंत प्रसन्न होती हैं और भक्त को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं।
शास्त्रों में कहा गया है- कुमार्यः पूजिता यत्र तत्र देवी प्रसिद्यति।
अर्थ – जहां कन्याओं का सम्मान और पूजन होता है, वहां देवी प्रसन्न होकर आशीर्वाद देती हैं। घर में सुख-समृद्धि आती है।
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि K.W.N.S. किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Trending
- अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता
- देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल
- बलौदा बाजार: सुकली गांव में मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत, जहर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका


