नई दिल्ली। गर्मी के मौसम में कई तरह के फल मौसमी फल मिलने लगते हैं, लेकिन एक खट्टा फल ऐसा है, जो आपको सालों भर मार्केट में मिल जाएगा। यह है खट्टा और रसीला नींबू। विटामिन सी से भरपूर नींबू का सेवन आप गर्मी के मौसम में हर दिन करें, क्योंकि ये इस मौसम के लिए अमृत से कम नहीं होता। आसानी से उपलब्ध होने वाला नींबू शरीर को ठंडक, ऊर्जा और कई जरूरी पोषक तत्व प्रदान करता है। तेज गर्मी में जब शरीर थकान और पानी की कमी से जूझता है, तब नींबू एक बेहतरीन सहारा बनता है। जानिए, नींबू कैसे है सेहत के लिए फायदेमंद।
नींबू में मौजूद पोषक
नेशनल हेल्थ मिशन के अनुसार, नींबू में विटामिन C, पोटैशियम, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। ये तत्व शरीर को स्वस्थ रखने और कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। विटामिन सी इम्यूनिटी को बूस्ट कर रोगों से शरीर को लड़ने में मदद करता है।
गर्मियों में नींबू के फायदे
इम्यूनिटी करे मजबूत- नींबू में मौजूद विटामिन C इम्यून क्षमता को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है। बार-बार होने वाली शारीरिक समस्याएं जैसे सर्दी-खांसी, वायरल इंफेक्शन, बुखार आदि से बचाव में मदद करता है।
शरीर को रखे हाइड्रेट और एनर्जेटिक- गर्मियों में ज्यादा पसीना आने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है, जिससे थकान महसूस होती है। नींबू पानी शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ दिनभर ताजगी और ऊर्जा बनाए रखने में सहायक होता है।
पाचन तंत्र का रखे ख्याल- गर्मी में भूख कम लगना और पाचन संबंधी दिक्कतें होना सामान्य है। नींबू पेट के एसिड को संतुलित करता है। कब्ज से राहत देता है। भोजन को आसानी से पचाने में मदद करता है। सुबह गुनगुने पानी में नींबू मिलाकर पीना पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है।
इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बनाए- नींबू पानी शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा करता है, जिससे कमजोरी और थकान कम होती है और शरीर सक्रिय बना रहता है।
त्वचा को बनाए स्वस्थ, चमकदार- नींबू में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। यह मुंहासों, दाग-धब्बों को कम करने और गर्मी में होने वाली त्वचा समस्याओं से राहत देने में मदद करता है।
वजन घटाने में कारगर- जो लोग वजन कम करने की कोशिश करते हैं, वे नींबू का सेवन करेंगे तो उपयोगी साबित हो सकता है। यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है। शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है।
नींबू के सेवन का सही तरीका
* सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में आधा नींबू मिलाकर पिएं।
* दिन में 2–3 बार सादा नींबू पानी या नमक के साथ ले सकते हैं।
* चीनी की जगह शहद मिलाकर पीने से अधिक लाभ होगा।
Trending
- रक्षाबंधन पर राज्यपाल रमेन डेका ने भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर बांधा रक्षासूत्र
- जिनसे कभी संघर्ष था, उन्हीं की कलाई पर बांधी राखी
- बिलासपुर एयरपोर्ट पर बड़ा विमान हादसा टला: लैंडिंग के समय एलायंस एयर का टायर फटा, 60 यात्री बाल-बाल बचे
- जल जीवन मिशन से बदली ग्राम कुकुरहट्टा की तस्वीर
- रक्षाबंधन के पूर्व जिला कोषालय ने किया प्रस्तुत वेतन देयकों का शत-प्रतिशत भुगतान, अधिकारी-कर्मचारियों में खुशी
- अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति मुंगेली ने धूमधाम से मनाया सावन उत्सव
- संत शिरोमणि रविदास जी की जन्मभूमि की पवित्र मिट्टी का कलश वितरण कार्यक्रम संपन्न
- राखी से पहले ‘विष्णु भैया’ की सौगात, प्रेम कुंवर के घर आई खुशियों की मिठास


