खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। कोरबा ही नहीं पुरे प्रदेश के लोगों को थर्रा देने वाले हत्याकांड के चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। भाजपा नेता व पूर्व जनपद उपाध्यक्ष अक्षय गर्ग की हत्या के पीछे व्यावसायिक और राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता प्रमुख कारण थी।
कटघोरा निवासी और भाजपा नेता अक्षय गर्ग की हत्या के पीछे चुनाव में पराजय व्यवसाय में नाकामयाबी और कार्यक्रम में फोटो न छपने जैसे कारण थे। पुलिस अधीक्षक कोरबा ने बताया कि अक्षय गर्ग हत्याकांड में शामिल चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक कोरबा ने बताया कि बड़ी मशक्कत के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है, जिसके जरिए आरोपी भाजपा नेता अक्षय गर्ग तक पहुंचे थे।
गौरतलब है कि पूरी उपरोड़ा जनपद के पूर्व उपाध्यक्ष अक्षय गर्ग की मंगलवार की सुबह हत्या कर दी गई थी। एक काली कार में सवार होकर चार लोग पहुंचे और अक्षय गर्ग पर बिना बातचीत किए धारदार हथियारों से हमला कर दिया। अक्षय गर्ग को कटघोरा के एक निजी अस्पताल लाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। इस घटना ने कोरबा जिले को ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश को हिला कर रख दिया। बिलासपुर आईजी संजीव शुक्ला भी घटना स्थल पर पहुंचे। कटघोरा बंद कर इस हत्याकांड का विरोध किया गया। पुलिस की टीम द्वारा इस मामले का राज फास करने के लिए की गई मशक्कत का परिणाम रहा कि आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए।
बहरहाल हत्याकांड का राजफास हो जाने से पुलिस ने राहत की सांस ली है, लेकिन स्थानीय लोगों के लिए यह घटना बुरे संकेत दे गई। राजनीति और व्यापार में खूनी खेल की शुरुआत का वैचारिक अंत भी करना होगा।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी


