खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-काेंड़ागांव। जिले में साइबर सेल तथा थाना, चौकी में गुम हुए मोबाइलों के संबंध में लगातार आवेदन प्राप्त हो रहे थे, जिस पर पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीश्रीमाल द्वारा साइबर सेल की टीम को उनके दैनिक कार्यों के साथ गुम हुए मोबाइलों के खोजबीन की विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई। सायबर टीम लगातार गुम मोबाईल की पतासाजी के दाैरान 22 गुम हुए मोबाइलों को बरामद करने में सफलता मिली है, जिसका वर्तमान बाजार मूल्य करीबन 3 लाख रुपए आंकी गई है। सायबर सेल द्वारा बरामद मोबाइल छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलें के अलावा सीमावर्ती राज्यों उड़ीसा से बरामद किया गया है। बरामद मोबाइलों में कई महंगे सेट आईफोन, वनप्लस, वीवो, रेडमी, सैमसंग, के महंगे सेट भी है ।
मोबाइल लौटाते हुये उनके मलिकों को मोबाइल संभाल कर रखने की समझाईश दी गई और मोबाइल उपयोग से पूर्व उन्हें एक बार फार्मेट कर उपयोग करने की सलाह दिया गया। कई मोबाइल स्वामी ने बताया कि वे अपने मोबाइल वापसी की उम्मीद खो चुके थे, वे उन्हें दोबारा पाकर कोण्डागांव पुलिस को धन्यवाद दिया गया।
साइबर सेल के गठन के पश्चात साइबर सेल की टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन पर अब तक रिकार्ड 1800 से अधिक गुम हुए मोबाइलों को खोजकर उनके वास्तविक स्वामी तक पहुंचाया है। अब तक बरामद किये गये गुम मोबाइलों का बाजार मूल्य आंका जाए तो करीब एक करोड रुपए का होगा ।
पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीश्रीमाल द्वारा मीडिया के माध्यम से संदेश दिया गया कि जिन्हें भी अन्य किसी का मोबाइल प्राप्त होता है उसे नजदीकी थाने में जमा करें, दूसरों की मोबाइल का गलत उपयोग ना करें। कभी भी बगैर बिल के मोबाइल ना खरीदें कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव उपस्थित लोगों को सायबर अपराध के तरीके एवं उससे बचाव के उपाय बताये साथ ही सायबर अपराध घटित होने के स्थिति में हेल्प लाईन नम्बर 1930 एवं सायबर पोर्टल पर तत्काल शिकायत दर्ज कराने के साथ अपने निकट पुलिस थाना में सूचना देने की अपील की।
Trending
- साय कैबिनेट के बड़े फैसले: औद्योगिक विकास, टैक्स रिफॉर्म्स और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को मिलेगी नई गति
- एस.डी.जी. 2.0 और ‘बस्तर अंजोर’ से विकसित छत्तीसगढ़ के विजन को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- छत्तीसगढ़ महाघोटाला: 3 साल से फरार कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल EOW की हिरासत में, बेटे से पूछताछ के बाद खुद पहुंचे दफ्तर
- छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ी पदोन्नति: 2013 बैच के 61 सब इंस्पेक्टर बने इंस्पेक्टर, DGP अरुण देव गौतम ने जारी किया आदेश
- सीएम हेल्पलाइन से समस्या का हुआ समाधान, महिला श्रमिक को मिला संशोधित श्रम कार्ड
- घने जंगलों को चीरकर कार्लाकोंटा पहुंचा विकास: आजादी के बाद पहली बार जले बिजली के बल्ब, 43 परिवारों की जिंदगी रोशन
- नारायणपुर में नक्सली डंप से 15 किलो वजनी आईईडी सहित हथियार बरामद
- आईटीआर में राजकीय पशु ‘वन भैंसा’ और दुर्लभ ‘हिमालयी गिद्ध’ की मौजूदगी ने जगाई नई उम्मीद


