नई दिल्ली। कीवी का जूस सेहत को चौतरफा लाभ पहुंचा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कीवी में विटामिन सी, विटामिन के, विटामिन ई, पोटैशियम, फोलेट, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और कॉपर जैसे पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा मौजूद होती है। यही वजह है कि कीवी का जूस भी सेहत पर ढेर सारे पॉजिटिव असर डाल सकता है। आइए हर रोज औषधीय गुणों से भरपूर कीवी का जूस पीने के कुछ जबरदस्त स्वास्थ्य लाभों के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।
इम्यूनिटी के लिए फायदेमंद- क्या आप अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाना चाहते हैं? अगर हां, तो कीवी के जूस को अपने डाइट प्लान में शामिल कर लेना चाहिए। कीवी के जूस में मौजूद फाइबर आपकी गट हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है यानी पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आप इस जूस का सेवन कर सकते हैं। डेंगू बुखार के दौरान भी कीवी या कीवी का जूस पीने की सलाह दी जाती है।
कंट्रोल करे ब्लड प्रेशर- अगर आप कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर पर काबू पाना चाहते हैं, तो कीवी का जूस पी सकते हैं। कीवी का जूस दिल की सेहत को मजबूत बनाए रखने में और दिल से जुड़ी गंभीर-जानलेवा बीमारियों के खतरे को कम करने में कारगर साबित हो सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए भी कीवी के जूस को डाइट प्लान का हिस्सा बनाया जा सकता है।
आंखों के लिए फायदेमंद- आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कीवी का जूस आंखों के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। कीवी का जूस बनाने के लिए कीवी को धोकर छील लीजिए और फिर काटकर मिक्सर में डाल दीजिए। मिक्सर में चीनी, काला नमक और पानी एड कर सभी चीजों को अच्छी तरह से ब्लेंड कर दीजिए। आखिर में आप कीवी के जूस में नींबू का रस मिलाकर पी सकते हैं।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। K.W.N.S. किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
Trending
- बच्चों के बचपन की रक्षा में समाज की भागीदारी जरूरी: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
- डिजिटल सुविधा से आसान हुआ धान विक्रय, घर बैठे ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर उपार्जन केंद्र पहुंच रहे किसान
- पीएम-जनमन योजना से सुखनी के पक्के घर का सपना हुआ साकार, पहाड़ी कोरवा परिवार के जीवन में आई खुशहाली
- किसानों की परिस्थितियों को समझकर लिए जा रहे संवेदनशील निर्णय, अन्नदाताओं को मिल रहा आर्थिक संबल
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में साकार हो रहा श्रद्धालुओं के तीर्थ दर्शन का सपना
- किसानों की मेहनत को मिल रहा सम्मान, धान खरीदी की सुगम व्यवस्था से बढ़ रहा विश्वास
- गढ़फुलझर को आस्था, अध्यात्म और सामाजिक समरसता के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करेंगे : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- बस्तर के युवा का हिमालय में परचम: 14,830 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे भुवनेश्वर कश्यप, बढ़ाया छत्तीसगढ़ का गौरव


