अप्रैल के महीने में वैशाख माह की शुरुआत हो जाएगी। इस माह आने वाले व्रत त्योहार जैसे अक्षय तृतीया, हनुमान जयंती, गंगा सप्तमी, बगलामुखी जयंती, सीता नवमी, नरसिंह जयंती, बैसाखी आदि का विशेष महत्व है। साथ ही इस महीने में 4 बड़े ग्रहों का गोचर होगा जो सुख, संपदा और सफलता लेकर आएगी। आइए जानते हैं अप्रैल 2026 के व्रत त्योहार की लिस्ट।
अप्रैल 2026 व्रत त्योहार लिस्ट
2 अप्रैल हनुमान जयंती, चैत्र पूर्णिमा व्रत
3 अप्रैल वैशाख माह का आरंभ
5 अप्रैल विकट संकष्टी चतुर्थी, बड़ी चतुर्थी
9 अप्रैल मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
10 अप्रैल कालाष्टमी
13 अप्रैल वरुथिनी एकादशी, वल्लभाचार्य जयंती, पंचक शुरू
14 अप्रैल मेष संक्रांति, बैसाखी
15 अप्रैल बुध प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि
17 अप्रैल वैशाख अमावस्या
19 अप्रैल अक्षय तृतीया, परशुराम जयंती, त्रेता युग दिवस
20 अप्रैल मातंगी जयंती, रोहिणी व्रत, संकर्षण चतुर्थी
21 अप्रैल शंकराचार्य जयंती, सूरदास जयंती
22 अप्रैल रामानुज जयंती, स्कंद षष्ठी
23 अप्रैल गंगा सप्तमी
24 अप्रैल बगलामुखी जयंती, मासिक दुर्गाष्टमी
25 अप्रैल सीता नवमी
27 अप्रैल मोहिनी एकादशी, सिद्धिलक्ष्मी जयंती, त्रिशूर पूरम
28 अप्रैल भौम प्रदोष व्रत भौम, परशुराम द्वादशी
30 अप्रैल नृसिंह जयंती, छिन्नमस्ता जयंती
वैशाख माह कब से कब तक
वैशाख का महीना 3 अप्रैल 2026 से शुरू हो रहा है जिसका समापन न माधवसमो मासो न कृतेन युगं समम्। न च वेदसमं शास्त्रं न तीर्थं गंङ्गया समम्।। अर्थात – वैशाख के समान कोई मास नहीं है, सत्ययुग के समान कोई युग नहीं है। वेद के समान को शास्त्र नहीं है और गंगाजी के समान कोई तीर्थ नहीं है। वैशाख मास में आने वाली अक्षय तृतीया को अत्यंत शुभ माना गया है। इस दिन किए गए पुण्य कर्म कभी नष्ट नहीं होते, इसलिए इसे “अक्षय” कहा गया है।
अप्रैल विवाह मुहूर्त 2026
14 अप्रैल को खरमास की समाप्ति के बाद विवाह और समस्त मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे। ऐसे में इस साल अप्रैल 2026 में विवाह के लिए शुभ तारीख 15 अप्रैल, 20 अप्रैल, 21 अप्रैल, 25 अप्रैल, 27 अप्रैल, 28 अप्रैल, 29 अप्रैल 2026 शादी के लिए शुभ दिन है।
सोना-चांदी, वाहन, घर खरीदने का सबसे अच्छा दिन
धनतेरस के अलावा अक्षय तृतीया का दिन सोना, चांदी, घर, वाहन या कोई भी शुभ चीजें खरीदने के लिए या फिर नए बिजनेस की शुरुआत के लिए सबसे शुभ माना जाता है। इस दिन विवाह, दुकान का उद्घाटन, गृह प्रवेश, मुंडन आदि कई संस्कार करना समृद्धिदायक होता है। इस साल अक्षय तृतीया 19 अप्रैल 2026 को है।
गुरु पुष्य नक्षत्र
वहीं इसके अलावा अप्रैल में गुरु पुष्य नक्षत्र का संयोग भी बन रहा है जिसमें खरीदारी करने पर मां लक्ष्मी घर में स्थाई रूप से विराजमान होती है। किसी कारण वश अगर अक्षय तृतीया पर खरीदारी या शुभ कार्य न कर पाएं तो 23 और 24 अप्रैल 2026 को गुरु पुष्य नक्षत्र पर कर लें।
अप्रैल ग्रह गोचर 2026
मंगल का मीन राशि में गोचर 2 अप्रैल 2026
बुध का मीन राशि में गोचर 11 अप्रैल 2026
सूर्य का मेष राशि में गोचर 14 अप्रैल 2026
शुक्र का वृषभ राशि में गोचर 19 अप्रैल 2026
बुध का मेष राशि में गोचर 30 अप्रैल 2026
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि K.W.N.S. किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Trending
- अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता
- देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल
- बलौदा बाजार: सुकली गांव में मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत, जहर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका


