खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। छत्तीसगढ़ प्रदेश के कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने आज दोपहर साजा विकासखंड के ग्राम बरगढ़ा में ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। मंत्री ने माँ सरस्वती के चित्र पर प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मंत्री नेताम ने उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कहा, “देशभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 29 मई से 12 जून तक यह अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों से जोड़ना, वैज्ञानिकों से प्रत्यक्ष संवाद स्थापित करना और किसानों की समस्याओं का समाधान करना है।”
मंत्री नेताम ने कहा, “इस अभियान में केंद्र और राज्य सरकार के कृषि वैज्ञानिक मिलकर दल बनाकर किसानों से संवाद कर रहे हैं। वे उन्नत और संतुलित कृषि की जानकारी किसानों को दे रहे हैं तथा किसानों से फसल उत्पादन बढ़ाने के लिए सुझाव भी ले रहे हैं। यह अभियान किसानों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने जल संरक्षण संवर्धन की शपथ दिलाई।
मंत्री नेताम ने इस अवसर पर 7 सेवा सहकारी समिति (सैगोना, खाती, कन्हेरा, भरदाकला, अकलवारा, घोटवानी और केहका) में चबूतरा निर्माण और 3 ग्राम (नवागांव कला, कोंगियाखुर्द और गाड़ाडीह) में भवन निर्माण की घोषणा की। उन्होंने किसानों को कृषि सामग्री का वितरण भी किया।
विधायक ईश्वर साहू ने अपने संबोधन में कहा, “केंद्र और राज्य सरकार किसानों की भलाई के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इस अभियान से किसानों को नई तकनीक और योजनाओं की जानकारी मिल रही है। हमारे क्षेत्र के किसानों के लिए यह सुनहरा अवसर है।
कलेक्टर रणबीर शर्मा ने मंत्री का स्वागत करते हुए कहा, “जिले के चारों विकास खंडों में नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार रथ के माध्यम से कृषि, पशुपालन, उद्यानिकी और मत्स्य पालन विभाग की योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। 78 ग्रामों में कृषि वैज्ञानिकों द्वारा किसानों से संवाद और उन्नत कृषि की जानकारी साझा की जा रही है।
कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा, “हमारी सरकार किसानों की हर समस्या का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है। आप सभी से अनुरोध है कि इस अभियान का पूरा लाभ उठाएं, वैज्ञानिकों से संवाद करें और उन्नत कृषि पद्धतियों को अपनाकर अपनी आय दोगुनी करने की दिशा में कदम बढ़ाएं।
उप संचालक कृषि मोरध्वज ने जिले में कृषि की स्थिति और किसान संबंधी जानकारी दी। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष जितेंद्र साहू, सरपंच शेषनारायण, राजेन्द्र शर्मा, जनप्रतिनिधि, किसान, ग्रामीण जन, कृषि वैज्ञानिक एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
Trending
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में मिशन अमृत 2.0 की राज्य स्तरीय हाई पावर स्टेयरिंग कमेटी की बैठक संपन्न
- नवा रायपुर में सजने लगा भारत-जिम्बाब्वे महिला T20 सीरीज का मंच: तैयारियों को अंतिम रूप, दर्शकों के लिए विशेष सुविधाएं और तगड़ा सुरक्षा घेरा
- जीपीएम जिले के पीएचसी साधवानी ने एनक्यूएएस में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धि
- खेलों से मिलती है शारीरिक मजबूती, अनुशासन और करियर की नई राह -राज्यपाल रमेन डेका
- सेवा संकल्प अभियान के तहत कबीरधाम में निकली भव्य सेवा ज्योति यात्रा, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल
- विकसित भारत 2047 के लिए छत्तीसगढ़ की प्राथमिकताओं पर राज्य स्तरीय परामर्श कार्यशाला आयोजित
- तमनार में अध्यक्ष पद अनारक्षित महिला, बड़ी करेली में रहेगा मुक्त
- सहेली के साथ आर्केस्ट्रा देखने जा रही नाबालिग छात्रा को लिफ्ट देकर जंगल ले गए दरिंदे, गैंगरेप के आरोप में 4 गिरफ्तार



